अध्यात्म

Wednesday Colour: ये है बुधवार का शुभ रंग, गणेश जी को इस वजह से है पसंद, जानें कैसे पहनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2023, 09:31 AM IST

Which Color is Best for Wednesday, Budhwar ka Rang (बुधवार को कौन सा रंग पहनें) : रंगों का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों को शांत और संतुलित बनाए रखने के लिए सही रंग के कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। जानते हैं बुधवार के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Image

Wednesday Colour: ये है बुधवार का शुभ रंग, गणेश जी को इस वजह से है पसंद, जानें कैसे पहनें

Which Color is Best for Wednesday, Budhwar ka Rang (बुधवार को कौन सा रंग पहनें) : बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को समर्पित है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का बुध ग्रह से भी संबंध बताया जाता है। ऐसे में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की असीम कृपा और बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए रंगों का विशेष महत्व होता है। कहते हैं, दिन के हिसाब से कपड़े पहनने से शरीर और मन दोनों शांत रहता है। वहीं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी संतुलित और मंगलकारी होती है। इसी के साथ आइए जानते हैं बुधवार के दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Wednesday Color: बुधवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए

दरअसल, गणपति को दूर्वा अतिप्रिय मानी जाती है। इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े जरूर पहने। बता दें, हरे रंग को खुशहाली और उत्साह का प्रतीक भी माना जाता है।

क्या बुधवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं

दरअसल, सफेद रंग को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और इससे मन को शांति मिलती है। वहीं, चंद्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।

बुधवार के शुभ रंग कौन से हैं

इसके अलावा आप गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। दरअसल, लाल रंग गणपति जी को अतिप्रिय है। बुधवार के दिन कपड़े पहनने समय आप गुलाबी, हल्का पीला आसमानी और क्रीम कलर के कपड़े का चयन भी कर सकते हैं।

रंगों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है

रंग हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। कुछ रंग हमारे मन मस्तिष्क को शांत रखते हैं, तो कुछ हमारे मन को उत्तेजित भी करते हैं। इसी वजह से शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए सही रंगों का सही चयन करना जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों से ग्रह-नक्षत्र भी प्रभावित होते हैं जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article