विवाह पंचमी कब है 2025 में (pic credit: pinterest)
Vivah Panchami Kab Hai 2025 Mein: धार्मिक मान्यता है कि त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर राम जी और माता सीता विवाह बंधन में बंधे थे। इसी वजह से हर साल इसी तिथि को उनकी विवाह की वर्षगांठ के रूप में और विवाह पंचमी के नाम से मनाया जाता है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के पवित्र दांपत्य के आरंभ का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन सीता-राम की विधि विधान से पूजा करने से अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन, जो लोग इस दिन शादी कर लेते हैं उन्हें बहुत कष्टों का सामना करना पड़ाता है। तो इस साल विवाह पंचमी कब है, इसकी सही तारीख यहां से जानें और साथ ही जानें कि विवाह पंचमी पर शादी क्यों नहीं किया जाता है।
मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी की शुरुआत 24 नवंबर 2025 को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा और 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर ये तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 25 नवंबर को विवाह पंचमी मनाया जाएगा।
विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, और विवाह के बाद उन्हें कई कष्टों का सामना करना पड़ा, जैसे 14 साल का वनवास और माता सीता को अग्निपरीक्षा और परित्याग जैसी पीड़ाएँ सहनी पड़ीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन विवाह करने वाले जोड़ों को राम-सीता की तरह ही जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।