अध्यात्म

Paintings का दिमाग पर कैसे होता है असर, घर में कौन सी तस्वीरें कहां पर नहीं लगानी चाहिए, जानिए वस्तु नियम

Paintings Vastu Tips: घर में लगी तस्वीरें सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होती हैं, बल्कि इनका घर के माहौल और परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान से जानते हैं घर में लगी तस्वीरों से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

Image

घर मे कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए?

Paintings Vastu Tips: अधिकतर लोगों को अपने घर को सुंदर बनाने का शौक होता है। इसके लिए जहां कई लोग घर में फूलदान, डिजाइनर दीवार घड़ियां और शोपीस लगाते हैं, वहीं कुछ अलग-अलग तरह की वॉल पेंटिंग्स और तस्वीरें भी लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगाई गई हर तस्वीर शुभ फल नहीं देती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ तस्वीरें अशांति, आर्थिक परेशानियों, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बनती हैं। इसलिए घर में छोटी से छोटी तस्वीर लगाने से पहले उसका सही चुनाव और उचित जगह जानना बेहद जरूरी है।

आज यहां पर आप प्रसिद्ध ज्योतिषी, अंकशास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान से जानेंगे कि तस्वीरों का व्यक्ति के मन और दिमाग पर किस तरह प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपको ये पता चलेगा कि घर में कौन कौन-सी तस्वीरें किस स्थान पर नहीं लगानी चाहिए।

Paintings का दिमाग पर पड़ता है गहरा प्रभाव

डॉ. जय मदान ने बताया है कि घर पर लगी तस्वीरों का दिमाग के साथ-साथ सब कॉन्शियस माइंड पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति अपने घर पर रोजाना आधे से ज्यादा समय व्यतीत करता है। जब घर में नकारात्मक ऊर्जा वाली तस्वीरें लगी होती हैं तो सब कॉन्शियस माइंड यानी अवचेतन मन डर, तनाव और उदासी जैसे भावों से घिर जाता है। ऐसे में व्यक्ति उदास रहता है और उसे बात-बात पर गुस्सा आता है। साथ ही कुछ काम करने का मन नहीं करता है, जिससे प्रगति नहीं होती है।

घर में कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए

  • घर की दीवारों पर लड़ाई-झगड़े और युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश बढ़ता है।
  • घर में डूबते हुए जहाज या नाव की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य बढ़ता है और आर्थिक परेशानियां रहती हैं।
  • जिन लोगों के घर में शेर, चीता और लोमड़ी जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगी होती हैं, वहां सदा क्लेश का माहौल रहता है।
  • रोते हुए बच्चे या उदास इंसान की तस्वीर को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • कुछ लोग प्यार की निशानी माने वाले ताजमहल की तस्वीर अपने घर में लगा लेते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है। दरअसल, ताजमहल एक मकबरा/कब्र है, जिसकी तस्वरी घर में लगाने से अशांति फैलती है। साथ ही रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती है।
  • नरसिंह, तांडव करते हुए शिव, मां काली और शनि देव आदि देवी-देवताओं की गुस्से वाली तस्वीरें भी घर में नहीं लगानी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वालों की बोली हुई बातें अक्सर सच होती हैं

घर में तस्वीरें किस दिशा में लगाएं?

  • लिविंग रूम में दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दीवार पर फैमिली फोटो लगानी चाहिए।
  • बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में पति-पत्नी की तस्वीर लगानी चाहिए।
  • घर की दक्षिण दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगानी चाहिए।
  • घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान की तस्वीरें लगानी चाहिए।
  • घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बच्चों की तस्वीरें लगाना शुभ होता है।
  • घर की पूर्व दिशा में प्रकृति और हरियाली से जुड़ी तस्वीरें लगाना शुभ होता है।
घर में कहां तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West), उत्तर (North) और पूर्व (East) दिशा में नकारात्मक ऊर्जा वाली तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए। इसके अलावा उत्तर दिशा में मंदिर की, दक्षिण-पश्चिम दिशा में परिवार वालों की और पूर्व दिशा में चमकीले फूलों की तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article