अध्यात्म

Vinayaka Chatruthi 2024: कल मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vinayaka Chatruthi 2024 January Date And Time: विनायक चतुर्थी व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जानिए जनवरी में विनायक चतुर्थी कब पड़ रही है।

Image

Vinayaka Chatruthi 2024 January

Vinayaka Chatruthi 2024 January Date And Time (विनायक चतुर्थी 2024 तिथि व मुहूर्त): हिंदू कैलेंडर अनुसार महीने में दो चतुर्थी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में जो विनायक चतुर्थी कहलाती है दूसरी कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। 14 जनवरी 2024 को विनायक चतुर्थी पड़ रही है। ये पौष महीने की विनायक चतुर्थी होगी। इस दिन कई लोग व्रत-उपवास रखते हैं। जानिए विनायक चतुर्थी की तारीख और शुभ मुहूर्त।

विनायक चतुर्थी 2024 तिथि व मुहूर्त (Vinayaka Chatruthi 2024 January Date And Time)

  • विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024, रविवार को पड़ेगी।
  • विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त 11:27 AM से 01:33 PM तक रहेगा।
  • विनायक चतुर्थी का प्रारम्भ 14 जनवरी की सुबह 07:59 से होगा।
  • विनायक चतुर्थी की समाप्ति 15 जनवरी की सुबह 04:59 पर होगी।

गणेश महामंत्र (Ganesh Mantra)

प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।

तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।

प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।

अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।

विनायक चतुर्थी पूजन विधि (Vinayaka Chatruthi Puja Vidhi)

इस दिन सुबह उठकर सभी कार्यों से निवृत होकर स्नान करें। इसके बाद गणेश जी की अराधना करें। फिर पूजा शुरु करते हुए साधक को गणेश मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। साथ में पुष्प, धूप, चंदन, मिठाई, फल, और पान का पत्ता भगवान को चढ़ाएं। इसके बाद भगवान गणेश की कथा का पाठ करें। साथ में गणेश जी की आरती करें। शाम में फिर से गणेश जी की पूजा करें। फिर प्रसाद बांटें और फलाहार ग्रहण करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article