अध्यात्म

चैत्र नवरात्रि के बाद बन रहा बेहद अशुभ योग, 7 महीने इन तीन राशि वाले रहेंगे परेशान, बचने के लिए करें ये उपाय

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 20, 2023, 08:26 AM IST

चैत्र नवरात्रि 2023 (Chaitra Navratri 2023) के ठीक एक महीने बाद गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yoga) बनने जा रहा है। ज्योतिष में ये योग बेहद अशुभ माना जाता है। गुरु और राहु के मेष राशि (Mesh Rashi) में साथ आने से इस योग का निर्माण हो रहा है। जानिए अगले 7 महीने किन राशियों के लिए भारी रहने वाले हैं।

Image

अगले सात महीने तक गुरु चांडाल योग बना रहेगा ऐसे में 3 राशि वालो को सतर्क रहना होगा।

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन पर्व इस साल 22 मार्च से 31 मार्च तक रहेगा। 30 मार्च को राम नवमी (Ram Navami 2023) मनाई जाएगी और 31 को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा। इसके अलावा कन्या पूजन (Kanya Pujan) नवरात्रि अष्टमी (Navratri Ashtami) और नवरात्रि नवमी (Navratri Navami) यानी 29 और 30 मार्च में होगा। इस नवरात्रि जहां बेहद ही शुभ योगों का निर्माण हो रहा है वहीं नवरात्रि के ठीक 1 महीने बाद एक बेहद अशुभ योग भी बनने जा रहे है। इस अशुभ योग की चपेट में 3 राशियां आने वाली हैं।

दरअसल 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही राहु की उपस्थिति रहेगी। इन दोनों ग्रहों के एक राशि में होने से गुरु चांडाल योग बनेगा। ज्योतिष में ये योग बेहद अशुभ माना जाता है। ये योग अगले 7 महीने तक बना रहेगा। इस अशुभ योग की चपेट में 3 राशि वाले आ जायेंगे। ऐसे में इन राशियों के लोगों को बेहद सावधानी बरतनी होगी।

गुरु चांडाल योग से सावधान रहें ये राशियां । These Zodiac Signs Should Be Careful With Guru Chandal Yoga

मेष राशि (Aries)

गुरु चांडाल योग इस राशि के लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में 7 महीने आपके लिए बेहद मुश्किल साबित होने वाले हैं। इस दौरान आपके कार्यों में निराशा झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। सेहत बिगड़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

गुरु चांडाल योग आपको भी परेशान करने वाला है। इस दौरान आपको अशुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। धन हानि की प्रबल आशंका है। साथ ही स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको कई परेशानियां आएंगी। बनते हुए काम अटक जाएंगे। ऐसे में आपको अधिक सतर्क रहते हुए कोई भी काम करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

गुरु चांडाल योग आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस में घाटा हो सकता है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष काफी कमजोर रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में तमाम परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

गुरु चांडाल योग के उपाय । Guru Chandal Yoga Remedies

गुरु चांडाल का बुरे प्रभाव से बचने के लिए रोजा अपने माथे पर हल्दी और केसर का तिलक लगाएं। अपने बड़ों का सम्मान करें। गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान शिव को दूध चढ़ाएं। भगवान गणेश की पूजा करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article