अध्यात्म

चैत्र नवरात्रि 2023: 110 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वाले होंगे मालामाल!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 20, 2023, 07:43 AM IST

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 2023 पर बनने वाला ये महासंयोग 4 राशि वालों की किस्मत चमका देगा। इन राशि के लोगों को धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

Image

चैत्र नवरात्रि 2023 में चार राशियों पर मां अंबे की विशेष कृपा रहने वाली है

KEY HIGHLIGHTS
  • चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही हैं जो 31 मार्च तक चलेंगी
  • चैत्र नवरात्रि में ग्रहों के राशि परिवर्तन से महासंयोग का निर्माण हो रहा है
  • ग्रहों का ये दुर्लभ संयोग 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा

Chaitra Navratri 2023 Start Date: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार देवी दुर्गा को समर्पित है और इन नौ दिन मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। नवरात्रि के पहले दिन गुड़ी पड़वा और युगादी पर्व भी मनाया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। इस दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना भी की जाएगी। ज्योतिष अनुसार इस नवरात्रि 110 साल बाद एक महासंयोग का निर्माण हो रहा है।

दरअसल देवी दुर्गा के महापर्व की आरंभ बेहद शुभ योगों में होने जा रहा है। इस दौरान 4 योगों का निर्माण होगा। इस नवरात्रि देवी दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी जो बेहद ही शुभ माना जाता है साथ ही माता की विदाई डोली पर होगी। माता का डोली पर प्रस्थान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि पर 110 साल बाद प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जो एक महासंयोग हैं। जानिए इस नवरात्रि किन राशियों पर मां अंबे की रहेगी विशेष कृपा।

चैत्र नवरात्रि 2023 इन राशियों के लिए बेहद शुभ (Chaitra Navratri 2023 Lucky For 4 Zodiac Signs)

मेष राशि (Aries Zodiac Sign)

नवरात्रि पर बनने वाले विशेष संयोग मुख्य रूप से मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। सेहत में सुधार आएगा। मां अंबे की विशेष कृपा पूरी नवरात्रि बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac Sign)

इस नवरात्रि आपको माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो समय अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

इस राशि वालों के लिए भी चैत्र नवरात्रि बेहद खास होने वाली है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें बहुत बढ़िया नौकरी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन संबंधित शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। विवाह के भी प्रबल योग हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac Sign)

चैत्र नवरात्रि में आपको कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। ये समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। जो जातक वैवाहिक हैं उनके संबंध अपने पार्टनर के साथ और भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article