Shukra Yam Panchank Yog 2026: 20 मार्च 2026 की सुबह 1 बजकर 33 मिनट पर एक खास ज्योतिषीय स्थिति बन रही है, जब शुक्र मीन राशि में और यम कुंभ राशि में रहते हुए एक-दूसरे से लगभग 72 डिग्री का संबंध बनाकर पंचांक योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में इस प्रकार का संबंध पूरी तरह शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह सुख और नियंत्रण के बीच टकराव पैदा करता है।
मीन राशि में शुक्र उच्च स्थिति में माने जाते हैं, जिससे इच्छाएं, भावनाएं और सुख की चाह बढ़ती है। वहीं कुंभ में स्थित यम अनुशासन, नियंत्रण और कठोर परिणामों का संकेत देता है। ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए मानसिक, आर्थिक और रिलेशनशिप से जुड़े दबाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए खराब रहने वाला है और इसका अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए क्या उपाय करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि शुक्र आपकी राशि का स्वामी है और इस समय वह 11वें भाव में रहते हुए इच्छाओं को बढ़ा रहा है, लेकिन यम के प्रभाव से उन इच्छाओं की पूर्ति में रुकावट आ सकती है। इससे निराशा और असंतोष बढ़ सकता है। पैसों के मामले में भी यह समय सावधानी मांगता है, क्योंकि आय के साथ-साथ खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। दोस्त या नेटवर्क से भी उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाएगा।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद चीजें जैसे चावल या मिश्री दान करें।
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह योग रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज में असंतुलन पैदा कर सकता है। शुक्र आपके छठे भाव में होने से कार्यस्थल पर दबाव बढ़ेगा और यम के प्रभाव से मेहनत का फल देर से मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान छोटी समस्याएं भी बड़ी लग सकती हैं।
उपाय: ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र का रोज 108 बार जाप करें और सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग भावनात्मक और पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल ला सकता है। शुक्र पंचम भाव में रहकर प्रेम और भावनाओं को बढ़ा रहा है, लेकिन यम का प्रभाव इन्हें अस्थिर कर सकता है। रिश्तों में गलतफहमी, ईगो क्लैश या दूरी आ सकती है। कुछ लोगों को प्रेम संबंधों में निराशा भी मिल सकती है। साथ ही मानसिक रूप से बेचैनी और ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह योग आर्थिक मामलों में दबाव बना सकता है। शुक्र दूसरे भाव में रहकर खर्च और सुख-सुविधाओं की चाह बढ़ा रहा है, जबकि यम दूसरे और तीसरे भाव के प्रभाव से आय के स्रोतों में बाधा दे सकता है। इस दौरान गलत खर्च या निवेश से बचना जरूरी होगा। परिवार में भी पैसों को लेकर तनाव हो सकता है। बातचीत में कठोरता से रिश्तों पर असर पड़ सकता है।
उपाय: काले तिल का दान करें और शनिदेव को तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही यम का प्रभाव होने से इस राशि के लोगों पर इसका असर सीधा पड़ेगा। यह समय मानसिक दबाव, आत्मविश्वास में कमी और निर्णय लेने में दिक्कत पैदा कर सकता है। रिश्तों में दूरी और अकेलेपन का एहसास हो सकता है। साथ ही आप जो भी प्लान बनाएंगे, उसमें रुकावट आ सकती है। खुद पर भरोसा कम होने से मौके हाथ से निकल सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और शनि मंत्र का जाप करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
