अध्यात्म

Vastu Tips: तिजोरी में पैसों के साथ रखें ये चीजें, बरसती रहेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 22, 2022, 08:21 AM IST

Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र में धन आकर्षित करने के भी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के अनुसार, अगर आप अपने घर की तिजोरी में कुछ चीजें रखते हैं तो आप पर हमेशा लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी और आपके घर की तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।

Image

Vastu Tips: तिजोरी में पैसों के साथ रखें ये चीजें, बरसती रहेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र में धन आकर्षित करने के भी उपाय बताए गए हैं। सनातन धर्म में बहुत सारे लोग इन उपायों को अपनाते भी हैं।

इन उपायों के अनुसार, अगर आप अपने घर की तिजोरी में कुछ चीजें रखते हैं तो आप पर हमेशा लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी और आपके घर की तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से घर में सदैव धन का आगमन होता है और कभी भी तंगी की स्थिति पैदा नहीं होती है। आइये जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर की तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।

कुबेर की मूर्ति

लक्ष्मी जी के अलावा भगवान कुबेर को धन का देवता माना गया है। अधिक धनवान लोगों को धन कुबेर कहा भी जाता है। अगर आप अपनी तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखते हैं तो आपको धनलाभ होता है। वास्तु शास्त्र में इसे धन आकर्षित करने का उपाय बताया गया है।

कौड़ियां

कौड़ियों के बारे में कहा जाता है कि ये किस्मत चमकाने का काम करती हैं। धन आकर्षित करने के लिए सात कौड़ियों को एक लाल कपड़ेमें बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा से धन आगमन होता है।

दर्पण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी या लॉकर में एक छोटा दर्पण भी रखना शुभ होता है। तिजोरी में दर्पण ऐसी जगह रखा हो कि जब आप तिजोरी खोलें तो दर्पण दिखाई दे और सारा सामान दर्पण में दिखे।

नई करेंसी

नए नोटों की करेंसी तिजोरी में रखें और उन नोटों को कभी बाहर ना निकालें। किसी पूजा के दौरान मिले सिक्के या नोट भी तिजोरी में बंद कर रखें।

ना रखें ये चीजें

तिजोरी ऐसी जगह है जहां आप बेशकीमती चीजें रखते हैं। ध्यान रखें कि जहां कीमती चीजें रखी हैं, वहां बेकार की चीजें ना रखें। कोई फोटो, चाबियां आदि तिजोरी में ना रखें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article