अध्यात्म

Vastu Tips: कहीं आपके घर में तो इस तरह से नहीं लगा मनी प्लांट, हो सकता है नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:24 PM IST

Vastu Tips: मनी प्लांट के पौधे को धनलाभ और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। लेकिन कई बार घर पर मनी प्लांट का पौधा होने के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण मनी प्लांट लगाते समय वास्तु नियमों का पालन न करना होता है। इससे आपको भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

Image

जानिए मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

KEY HIGHLIGHTS
1. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के लिए आग्नेय कोण और साउथ ईस्ट दिशा से शुभ

2. शुक्र से संबंधित होता है मनी प्लांट का पौधा

3. घर पर लगा मनी प्लांट किसी को नहीं देना चाहिए

Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट का पौधा आमतौर पर कई घरों में पाया जाता है। माना जाता है कि जिस घर पर यह पौधा होता है वहां आर्थिक लाभ, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट के पौधे को शुभ माना गया है। मनी प्लांट के पौधे को बरकत वाला पौधा कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घऱ मनी प्लांट का पौधा लगा होता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन यदि आपके घर पर वास्तु के नियमों के अनुसार मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाया गया है तो कभी-कभी इससे फायदे की जगह भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मनी प्लांट को लगाते समय वास्तु नियमों को ध्यान में रखें। जानते हैं मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाते समय किन नियमों का पालन करना होता है जरूरी।

मनी प्लांट के जुड़े जरूरी नियम

  • मनी प्लांट लत्तेदार पौधा होता है। यदि इसे किसी धागे या छड़ी आदि की सहायता न दी जाए तो इसके बेल जमीन को छूने लगते हैं। जमीन को छूती मनी प्लांट की पत्तियों को अशुभ माना जाता है। इससे घर की सुख-समृद्धि बाधित होती है। इसलिए मनी प्लांट के बेल को जमीन पर स्पर्श न होने दें।
  • घर पर हरा-भरा मनी प्लांट का पौधा शुभता का प्रतीक होता है। इसलिए पीली पड़ गई या सूखी हुई पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए। वरना इससे धन हानि हो सकती है।
  • घर पर लगा हुआ मनी प्लांट भूलकर भी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। साथ ही मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बरकत भी चली जाती है।
  • मनी प्लांट लगाते समय दिशा का ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिशा में मनी प्लांट को नहीं लगाना चाहिए। इसके लिए साउथ ईस्ट दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। साथ ही आप इसे आग्नेय दिशा में भी लगा सकते हैं।
  • मनी प्लांट शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। इसलिए इसे शुक्रवार के दिन लगाना सबसे अच्छा होता है। लेकिन शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को तोड़ने या काटने से बचना चाहिए।

वास्तु नियम के अनुसार मनी प्लांट लगाने से न सिर्फ घर की नेगेटिविटी दूर होती है बल्कि यह आपकी किस्मत भी बदल सकती है और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article