Vastu Tips For Love Life: विवाह के पश्चात पति पत्नी के संबंध बहुत मधुर होने चाहिए। उनके विचारों में एकरूपता होनी चाहिए। यदि उनके रिलेशन अच्छे नहीं हैं तो बहुत समस्याएं तो आती ही हैं तथा पूरा जीवन नरक बन जाता है। सर्वप्रथम एक दूसरे को जानें। एक दूसरे का सम्मान करें।क्रोध कम करें। सहनशीलता बढ़ाएं। पूजा अर्चना करें। साथ मन्दिर जाएं। शुक्र ही विवाह व प्रेम का कारक ग्रह है। कुंडली मिलाते समय लड़के लड़की के शुक्र व सप्तम भाव पर गहन अध्ययन आवश्यक है। प्रस्तुत है वैवाहिक जीवन खुशहाल करने के वास्तु टिप्स...
प्रेम जीवन से जुड़े वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Love Relationship)
- आपका बेड रूम किसी भी कीमत पर आग्नेय दिशा में मत हो। वह वास्तु अनुरूप हो। ईशान दिशा में मन्दिर हो जहां नित्य दीपक जलता हो। पति पत्नी साथ में भगवान की आरती करें।
- आपका बेड रूम ईशान दिशा यानी उत्तर पूर्व दिशा में भी न हो। जिस कमरे में आप सोते हैं उस रूम के ईशान में बेड न हो। ईशान में जल रखें।
- बेड रूम में भगवान की तस्वीर किसी भी कीमत पे न हो। पूजन सामग्री भी यहां मत हो। खूबसूरत कैलेंडर हो। प्रेम करते जोड़ों के चित्र हों। खूबसूरत नदियों की तस्वीर हो। आर्ट की कोई कृति हो।
- बेड रूम में दर्पण मत हो।
- नीले और हरे रंग की दीवार हो। बेड रूम में मोर के पंख रखिये।
- बेड रूम में आईना किसी भी कीमत पर न रखें। यदि आपके कमरे में आपकी तस्वीर दर्पण में दिखती है तो क्लेश होता है।
- पति पत्नी दोनों दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें।
- ओपल धारण करें। चांदी में तर्जनी में शुक्रवार को पहनें।
- शिव पूजा करें। रुद्राभिषेक कराते रहें।
- एक दूसरे को समय समय पर फूलों का उपहार दें।
- शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। साफ वस्त्र धारण करें। सुगंधित वातावरण हो
- अपने बेड रूम में क्रिस्टल व पिरामिड रखें।
- पति पत्नी की कुंडली के सप्तमेश की दिशा का ध्यान रखकर व सप्तम भाव के स्वामी का द्रव्य घर के उस दिशा में रखें।
- क्रोध को रोकने के लिए घर के ईशान दिशा में जल की व्यवस्था करें।
वास्तु शास्त्र द्वारा बताए गए इन उपायों को करके आप अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। अगर हर उपाय कर पाना संभव न हो तो आप इनमें से कोई भी एक या दो उपाय अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जो भी उपाय करें उसमें आपका विश्वास होना चाहिए। तभी आपको उस उपाय से शुभ फल प्राप्त हो सकेगा।
