अध्यात्म

Vastu Tips For Depression: इन वास्तु उपाय से मानसिक तनाव को किया जा सकता है दूर

मानसिक तनाव आज के समय में सबसे बड़े रोग के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। कम उम्र में ही लोग इसका शिकार हो जा रहे हैं। तो ऐसे में जानिए आप किन वास्तु उपायों को अपनाकर अपने तनाव को कम कर सकते हैं। जिससे जीवन में सकारात्मकता की कभी कमी न हो।

Image

Vastu Tips For Depression: मानसिक तनाव को कम करने के उपाय

Vastu Tips For Depression: मानसिक तनाव स्वास्थ्य सुख के लिए अभिशाप है। सभी व्याधियां मन के विकार के मार्ग से ही प्रस्थान करती हैं। विषाद व हर्ष से परे हमको स्थितिप्रज्ञ रहते हुए अपने घर के वास्तु को ऐसा करना होगा कि वहां सुख-शांति बनी रहे। घर का वातावरण रिश्तों में माधुर्यता का रस लिए हो। सभी सदस्य तनाव मुक्त हों तभी परिवार में सुख -समृद्वि आएगी। पंडित सुजीत जी महाराज से जानिए मानसिक तनाव को कम करने के वास्तु उपाय।

तनाव से मुक्ति पाने के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips To Get Relief From Stress)

1 - मानसिक तनाव दूर करने के लिए अच्छी नींद आवश्यक है। आपका बेड रूम किसी भी कीमत पर आग्नेय दिशा में मत हो। वह वास्तु अनुरूप हो। परिवार का मुखिया साउथ वेस्ट रहे। बच्चों में चिड़चिड़ापन न हो इसके लिए यदि व छोटे हों तो उनके घर में खिलोने व म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स हो। बड़े बच्चों के स्टडी रूम में उनके स्टडी टेबल के सामने कोई दीवार न हो बल्कि खूब स्पेस हो। उनका मुख पूर्व की तरफ हो।

2-आपके किसी भी रूम में युद्ध के चित्र मत हों। भगवान कृष्ण के बालस्वरूप की तस्वीर व श्री राम दरबार की तस्वीर घर के ड्राइंग रूम में रखने से जीवन तनाव मुक्त व खुशहाल रहता है।

3- भगवान की मूर्ति पूजा घर के अलावा कहीं मत हो। पूजन सामग्री भी अन्यत्र मत हो।

4-खूबसूरत कैलेंडर हो। प्रेम करते जोड़ों के चित्र हों। खूबसूरत नदियों की तस्वीर व प्रकृति को दर्शाती फ़ोटो हर कमरे में लगी हो।

5- बेड रूम में दर्पण मत हो। दर्पण रखना बहुत दोषपूर्ण है। बेड रूम में दर्पण रखना मानसिक तनाव का मुख्य कारण है।

6- आपके घर की दीवार सफेद या समुद्र के जल के रंग और हरे रंग की हो। बेड रूम में मोर के पंख रखिये। सुगन्धित इत्र की महक हो।

7- आईना घर में कम रखें। दर्पण देखकर तुरन्त पर्दे से ढक दें। यदि आपके कमरे में आपकी तस्वीर दर्पण में दिखती है तो क्लेश व रोग होता है।

8-नर्मदेश्वर या पारद के शिवलिंग पर जलाभिषेक करके उस जल को पी सकते हैं। इससे तनावमुक्त व भक्तिमय जीवन रहेगा।

9-एक अलग रूम संगीत के वाद्य यंत्रों का हो। कुछ पल संगीत के संग गुजारें।

10- शिव पूजा करें। घर मे पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक कराते रहें।

11- फूलों की सजावट घर पर करते रहें।

12- गुरु स्वास्थ्य सुख का कारक ग्रह है। साफ वस्त्र धारण करें। घर के पर्दे व बेड सदैव साफ सुथरे हों।

13- अपने प्रत्येक रूम में क्रिस्टल व पिरामिड रखें।

14- घर के ईशान दिशा की दीवार में घड़ी रखें। याद रहे घर मे रखी घड़ी कभी बंद न हो। जैसे ही बंद हो उसको ठीक करें या नयी घड़ी रखें। यह अच्छे समय का सूचक है।

15- क्रोध व तनाव मानसिक अशांति बढ़ाते हैं। तनाव को रोकने के लिए घर के ईशान दिशा में जल की व्यवस्था करें। वहां बड़े पात्र में जल रखें।

16-घर के अंदर तुलसी अवश्य हों। तुलसी को जल देने से मानसिक शांति मिलती है।

17-घर में कहीं भी नटराज या तांडव करते भगवान शिव की मूर्ति मत हो। इससे मानसिक अवसाद होता है।

18-घर के मंदिर में शिव परिवार की की छोटी मूर्ति रखने से सुख शांति आती है।

इस प्रकार हम वास्तु अनुरूप छोटे छोटे उपाय करके अपने जीवन को तनाव मुक्त कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article