अध्यात्म

Vastu का ध्यान रखकर ऐसे कंट्रोल कर सकते हैं Diabetes

Vastu and Diabetes: आज के समय में ज्यादातर लोग शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो ये धीरे-धीरे पूरे शरीर को खोखला कर देती है। यहां आप जानेंगे शुगर कंट्रोल करने के जरूरी टिप्स।

Image

Vastu and Diabetes: शुगर को कंट्रोल में रखेंगे ये वास्तु टिप्स

Vastu and Diabetes: मधुमेह जिसको शुगर भी कहते हैं, एक ऐसी चोर बीमारी है जो पूरे शरीर को खोखला कर देती है। शुगर से हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। नेत्र के लिए तो शुगर खतरे की घण्टी है ही साथ ही वजन का गिरना, अनियंत्रित मेटाबोलिज्म, स्किन डिसीज व कई अन्य रोग भी मधुमेह से ही होते हैं। प्रायः यह रोग आनुवंशिक है। यदि माता या पिता में किसी को डायबिटीज है तो संतान को किसी न किसी उम्र में यह रोग होने की सम्भावना रहती है। इसलिए ऐसे लोगों को शुरू से ही बचाकर व समय समय पर ब्लड टेस्ट करवाते रहना चाहिए। तनाव शुगर होने का एक बड़ा कारण है। जन्मकुंडली में इस रोग का सम्बंध मंगल से है। मंगल लग्न चक्र में खष्ठम व सप्तम यह रोग देता है। अकशववदेशांश व त्रिशांश तथा नवमांश में मंगल की स्थिति से शुगर की जानकारी हो जाती है, उससे जो ग्रह छठे, आठवें या बारहवें रहेगा वह अंग शुगर से ज्यादा प्रभावित होगा। जानिए शुगर पर काबू पाने के लिए कुछ जरूरी वास्तु टिप्स।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए वास्तु टिप्स

  • अपने बेड रूम में किसी भी वाल का रंग लाल मत हो। समुद्र के जल के रंग की पेंटिंग उसके सभी दीवारों पर हो।
  • घर के ईशान यानी उत्तर पूर्व दिशा में मन्दिर। जल की व्यवस्था। तुलसी का पेड़ कम से कम पांच हो। तुलसी के पत्ते को भगवान विष्णु जी को समर्पित कर ग्रहण करने से लाभ होता है।
  • पूरे मकान के साउथ का वेट ज़्यादा हो। वेस्ट भी भारी हो। नार्थ व ईष्ट हल्का हो।
  • घर के ईशान दिशा में खाली जगह व जलाशय हो।
  • आग्नेय दिशा के अलावा कहीं भी भोजन पकाने की व्यवस्था मत हो।
  • मकान का एक ब्रम्ह स्थान होता है। वह शुद्ध रहे।
  • पर्याप्त मात्रा में पिरामिड की सहायता घर के वास्तु को ठीक किया जाय।
  • पवन घण्टी व पाकुआ मिरर लगाया जाए।
  • मंगल दोष दूर करने के लिए घर के सभी सदस्य साथ भोजन करें। कोई सदस्य रसोई घर मे ही भोजन करें। घर मे मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कर ब्राम्हणों को भोजन करयाएं।
  • घर से ही एक लोटा जल लेकर उसमें शहद मिलाकर किसी शिव मन्दिर में शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह विधि बहुत कारगर है। इससे बहुत तेज लाभ होता है।
  • बड़े भाई का सम्बंध मंगल से होता है। बड़े भाई को साथ बैठाकर भोजन कराएं व उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
  • घर के किचेन के ईशान में ही जल के निकलने की व्यवस्था हो।
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अगर आप अपने घर के वास्तु में ये छोटे-मोटे बदलाव करते हैं तो आप शुगर जैसी बीमारी पर कुछ कंट्रोल कर सकते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article