अध्यात्म

Vakri Mangal 2022: ग्रहों के सेनापति मंगल 30 अक्टूबर को होंगे वक्री, इन 3 राशि वालों को करेंगे मालामाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 09:13 AM IST

Vakri Mangal 2022: 30 अक्टूबर यानी आज मंगल ग्रह की चाल बदलने वाली है। आज शाम से मंगल मिथुन राशि में वक्री (उल्टी चाल) हो जाएंगे। मंगल अब तक मिथुन राशि में मार्गी थे, लेकिन रविवार शाम 06 बजकर 54 मिनट के बाद से उनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी।आइए जानते हैं कि मंगल की उल्टी चाल किन राशि के जातकों को लाभ देगी।

Image

Vakri Mangal 2022: ग्रहों के सेनापति मंगल 30 अक्टूबर को होंगे वक्री, इन 3 राशि वालों को करेंगे मालामाल

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगल की उल्टी चाल होने वाली है शुरू
  • वक्री मंगल 3 इन राशियों को करेगा मालामाल
  • मिथुन राशि में मंगल होंगे वक्री


Vakri Mangal 2022: ग्रहों के सेनापति मंगल 30 अक्टूबर यानी आज मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से है। मंगल अब तक मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) थे, लेकिन रविवार शाम 06 बजकर 54 मिनट के बाद से उनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि मिथुन राशि में वक्री मंगल तीन राशि के जातकों को बहुत शुभ परिणाम देंगे। इन राशि के जातकों को नौकरी, करियर और कारोबार के मोर्चे पर खूब लाभ मिलेगा।

आइए जानते हैं कि वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं-

वृषभ राशि

मंगल वृषभ राशि के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहा है। इसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। मंगल के वक्री होते ही आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिसका फायदा आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा धन कमा सकते हैं। कर्ज में दिया रुपया वापस मिल सकता है। यात्राओं से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी समय शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि

मंगल सिंह राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं। इससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ कमाने के कई अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। खर्चों पर लगाम रहेगी और व्यापार में दोगुनी रफ्तार से लाभ होगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा और कई शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

मंगल देव कन्या राशि के दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। नौकरी-व्यापार के दृष्टिकोण से मंगल की उल्टी चाल आपके लिए बहुत ही शुभ होगी। नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड में कार्यरत लोगों की खूब तरक्की होगी। मेहनत का पर्याप्त फल आपको मिलेगा। उधार या कर्ज में डूबा रुपया भी आपको वापस मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article