Lotus in Dream: क्या आपने सपने में देखा है कमल का फूल? बनेंगे करोड़ों की संपत्ति के मालिक, सफलता चूमेगी कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 07:37 AM IST

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कमल का फूल देखना धन लाभ की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं, धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है और रुके हुए पैसों की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Lotus in Dream: क्या आपने सपने में देखा है कमल का फूल? बनेंगे करोड़ों की संपत्ति के मालिक, सफलता चूमेगी कदम

Lotus Dream Meaning: सपनों को लेकर सबकी अपनी अलग अलग मान्यताएं होती हैं। कई लोगों को सपने के बारे में जानने की उत्सुकता होती है जबकि कुछ लोग इस पर अधिक ध्यान नहीं देते। सपनों को लेकर उनका मानना होता है कि यह हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सोते समय देखे जाने वाले सपने भविष्य को लेकर अहम और बड़े संकेत देता है, यह भविष्य में होने वाली घटनाएं इंगित करता है। सपने में कमल का फूल देखना अत्यंत शुभ माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कमल का फूल देखना धन लाभ की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं, धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है और रुके हुए पैसों की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है, क्योंकि कमल के फूल पर विद्या की देवी मां सरस्वती स्वयं विराजमान रहती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सपने में कमल का फूल देखने का अर्थ है कि व्यक्ति पर मां सरस्वती और श्रष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी की अपार कृपा बनी हुई है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं सपने में कमल का फूल देखने का मतलब।

जल्द मिलने वाली है सफलता

सपने में कमल का फूल देखना सफलता प्राप्ति का कारक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो इससे आप जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे और सफलता के रास्ते में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी।

रोग से छुटकारा

कहा जाता है कि सपने में किसी तालाब में कमल का फूल खिलते हुए देखना रोग से मुक्ति दिलाता है। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक इससे आप जल्द ही रोगमुक्त होंगे तथा परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

ज्ञान की प्राप्ति

कमल के फूल पर मां सरस्वती स्वयं विराजमान होती हैं। ऐसे में सपने में कमल का फूल देखना ज्ञान प्राप्ति का संकेत माना जाता है। यदि आप किसी कॉलेज या शिक्षा में क्षेत्र में प्रवेश के लिए निरंतर प्रयास कर रहें तो जल्द ही आपका कार्य पूरा होगा। 

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article