Navratri Upay and Puja vidhi: मेष से मीन तक-राशि अनुसार नवरात्रि के उपाय और पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2021, 06:27 PM IST

Navratri 2021 Rashi Upay, Puja Vidhi in Hindi: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन राशियों के लिए शारदीय नवरात्रि 2021 की पूजा विधि और उपाय।

Navratri Upay and Puja vidhi: मेष से मीन तक-राशि अनुसार नवरात्रि के उपाय और पूजा विधि

Navratri Rashi Upay and Puja Vidhi: नवरात्र बहुत ही पावन व माता दुर्गा जी  की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ नव दिवस है। भक्त माता को मनाते हैं। भक्ति गीत गाकर माता को प्रसन्न करते हैं। इस समय पूजा अर्चना से माता की कृपा प्राप्त की जा सकती है। यह इतना श्रेष्ठ समय है कि यदि श्रद्धा पूर्वक माता दुर्गा की सामान्य पूजा करके केवल माता शक्ति का नाम ही जपा जाय तो भी मनोवांछित फल की प्राप्ति हो जाएगी।

यदि हम राशि अनुरूप कुछ विशेष पूजा पाठ कर सकें तो ये उनकी कृपा का विशेष फल विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। यहां जानिए राशि अनुरूप नवरात्रि 2021 के उपाय।

1. मेष राशि नवरात्रि उपाय-

इसका स्वामी मंगल है। माता आपको इस वर्ष मकान ,जमीन या वाहन देंगी। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ कीजिए।

2. वृष राशि नवरात्रि पूजा विधि-

इसका स्वामी शुक्र है। माता की विशेष कृपा आप पर रहेंगे। वित्तीय स्थिति बहुत बेहतर होगी। वाहन ले सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ पूरे नवरात्रि प्रतिदिन 9 बार करें।

3. मिथुन राशि नवरात्रि उपाय-

इसका स्वामी बुध है। इस वर्ष जमीन या मकान लेंगे। माता के 32 नाम का पाठ कम से कम 18 बार करें।

4. कर्क राशि नवरात्रि पूजा विधि- 

इसका स्वामी चंद्रमा है। माता की उपासना के साथ साथ शिव उपासना भी करें। इस वर्ष खूब धन कमाएंगे।

5. सिंह राशि नवरात्रि उपाय-

इसका स्वामी सूर्य है। इस वर्ष संतान को सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशि नवरात्रि पूजा विधि-

इसका स्वामी बुध है। विदेश यात्रा के साथ साथ धन का आगमन होगा। दुर्गासप्तशती का प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशि नवरात्रि उपाय-

इसका स्वामी शुक्र है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। धन तथा सुख समृद्धि आएगी।

8. वृश्चिक राशि नवरात्रि पूजा विधि-

इसका स्वामी मंगल है। वाहन तथा भूमि से लाभ होगा।नवरात्रि में पूरे श्री रामचरित मानस का पाठ सम्पूर्ण करें।

9. धनु राशि नवरात्रि उपाय-

इसका स्वामी गुरु है। दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करें। धन की प्राप्ति के साथ साथ कोई बड़ा पुरस्कार प्राप्त करेंगे।  मकान व वाहन सुख प्राप्त होगा।

10. मकर राशि नवरात्रि पूजा विधि-

इसका स्वामी शनि है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 9 बार पाठ करें। खूब सुख समृद्धि आएगी। माता के 108 नाम का जप करें।

11. कुम्भ राशि नवरात्रि उपाय-

इसका स्वामी शनि है। इस वर्ष संतान को सफलता मिलनी है। धन की प्राप्ति होगी। माता के 32 नाम को प्रतिदिन 9 बार पढ़ें।

12. मीन राशि नवरात्रि पूजा विधि-

इसका स्वामी गुरु है। पूरे नवरात्रि में श्री रामचरित मानस का पाठ सम्पूर्ण करें। माता की कृपा सुख समृद्धि की वर्षा कर देगी।

End of Article