अध्यात्म

Tulsi Vivah Upay 2024: तुलसी विवाह के दिन करें ये खास उपाय, घर में होगा लक्ष्मी का आगमन

Tulsi Vivah Upay 2024: सनातन धर्म में तुलसी विवाह का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Tulsi Vivah Upay 2024

Tulsi Vivah Upay 2024: इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर तुलसी जी का विवाह कराना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। तुलसी जी का विवाह कराने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही इस दिन तुलसी जी को सुहाग का सामान अर्पित करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में तुलसी विवाह के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इस दिन इन उपायों को करने से धन- धान्य में वृद्धि होती है। आइए जानें इस दिन किन उपायों को कर सकते हैं।

Tulsi Vivah Upay 2024 (तुलसी विवाह उपाय)

सुख-समृद्धि के लिए

तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी में शाम के समय 11 घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है और भगवान विष्णु की कृपा सदा आपके परिवार पर बनी रहती है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

वैवाहिक जीवन में प्रेम के लिए

वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और प्रेम बढ़ाने के लिए तुलसी विवाह के दिन अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर भगवान शालीग्राम और तुलसी माता जी का विधिवत विवाह कराएं और मंत्रों का जाप करें।

अखंड सौभाग्य के लिए

महिलाएं तुलसी विवाह के दिन अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तुलसी माता को सोलह सिंगार का सामान अर्पित करें और सिंदूर जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

लक्ष्मी के आगमन के लिए

तुलसी विवाह के दिन तुलसी की जड़ों को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दीजिए। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

ग्रह दोष निवारण के लिए

ग्रह दोष से निवारण पाने के लिए तुलसी विवाह के दिन पीले रंग के धागे में 108 गांठ बांधकर तुलसी की जड़ों में बांध दें। उसके बाद माता तुलसी और विष्णु जी की विधिवत पूजा - अर्चना करें। ऐसा करने से सारे दोषों से मुक्ति मिलेगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article