Tulsi Vivah 2023 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के अगले दिन किया जाता है। इस साल तुसली विविाह 24 नवंबर 2023 को किया जाएगा। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान शालीग्राम से होता है। इस दिन के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। तुलसी विवाह का सनातन परंपरा में बहुत महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है तुलसी विवाह, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
Tulsi Vivah 2023 Kab Hai (तुलसी विवाह कब है)
इस वर्ष तुलसी विवाह 24 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह दिन एक विशेष दिन है जब लोग अपने घरों में तुलसी के पौधे के साथ भगवान विष्णु के प्रतीक शालिग्राम का विवाह करते हैं।
तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त ( Tulsi Vivah Shubh Muhurat)
शुक्रवार, 24 नवंबर को तुलसी विवाह का शुभ समय सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक है। इसके अलावा, 1 :54 से 2 :38 तक का समय भी तुलसी विवाह के लिए अच्छा समय माना जाता है। इस समय में तुलसी विवाह कराने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
तुलसी विवाह पूजा विधि ( Tulsi Vivah Puja Vidhi)
तुलसी विवाह के दिन घर में भगवान सत्यनारायण की पूजा कराएं। शाम के समय भगवान तुलसी और शालिग्राम को स्नान कराया जाता है। तुलसी के पौधों को लाल चुनरी, बिंदी और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। तुलसी को सजाकर भगवान शालीग्राम के साथ एक पवित्र धागे से दोनों को बांध दें। फिर दोनों पर अक्षत और सिन्दूर लगाएं। फिर भोग लगाएं। उसके बाद आरती करके प्रसाद सब में बांट दें।
