Tula Rashi Rashifal October 2023 (Libra October Horoscope 2023) Tula Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। शुक्र जीवन को यशस्वी बनाता है। इस राशि के जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। अब जानिए तुला राशि वालों का अक्टूबर का राशिफल यहां।
Libra Horoscope October 2023 In Hindi
तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यूरिन की प्राब्लम शुक्र देता है। 15 से 25 अक्टूबर तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा थायराइड से प्रभावित लोग 12 अक्टूबर के बाद अत्यंत सावधानी बरतेंगे। जो लोग शुगर व लीवर के मरीज हैं उनको भी लापरवाही नहीं करनी है।
तुला राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। 14 से 23 अक्टूबर के मध्य सफलता मिलेगी। प्रमोशन की प्रबल संभावना है। पद परिवर्तन या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। जॉब को लेकर यह माह बहुत ही श्रेयस्कर है।
तुला राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपकी लव लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। कई घूमने के संयोग बनेंगे। लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस माह आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रथम सप्ताह तक थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।
तुला राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 09 अक्टूबर के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है। इस माह रुके धन की प्राप्ति होगी।
तुला राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय
09 अक्टूबर तक समय शुभ रहेगा। 09 से 15 अक्टूबर तक का समय आपके लिए बेहतर है। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नवीन कार्य होगा।
तुला राशि अक्टूबर 2023 उपाय
प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। पत्नी का सम्मान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभदायक है।
