अध्यात्म

ट्रिपल राजयोग से 5 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, पैसों से जुड़ी दिक्कत झट से हो जाएगी दूर

Triple Rajyoga: सितंबर के आखिरी दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होने वाले हैं। इन राशि वालों की किस्मत ऐसी पलटी मारेगी कि हर कोई हैरान रह जाएगा। ट्रिपल राजयोग 5 राशि वालों को खूब लाभ देगा।

Image

ट्रिपल राजयोग से 5 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, पैसों से जुड़ी दिक्कत झट से हो जाएगी दूर

Triple Rajyoga: ट्रिपल राजयोग शनि, शुक्र और बुध ग्रहों से बन रहा है। शनि देव पहले से ही अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं जिससे शश राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं शुक्र देव के तुला राशि में होने से मालव्य राजयोग बना है। जबकि बुध देव के 23 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या में आने से भद्र राजयोग भी बन गया है। इन तीन राजयोगों का अद्भुत संयोग 5 राशि वालों की किस्मत पलट देगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों को इस राजयोग से जबरदस्त लाभ होगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी भी आपको कोई अच्‍छी खबर दे सकते हैं। नया वाहन या घर आदि भी खरीद सकते हैं। आपको इस दौरान हर कार्य में सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान किसी काम में बड़ी सफलता हासिल होगी।नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सफल रहेंगे। नई नौकरी मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंध के लिए भी भाग्‍यशाली समय है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।

कन्‍या राशि

कन्या राशि वालों को इस दौरान जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्‍त होंगी। धन को लेकर आपकी परेशानियां दूर होंगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय शुभ है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस दौरान सकारात्‍मक परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा है। आपने जो लक्ष्‍य निर्धारित किए हैं उनमें सफलता प्राप्‍त होगी। आपके अटके हुए सारे काम पूरे होंगे।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article