9 Days Of Navratri 2024 (9 days of navratri devi names and colours 2024): नवरात्रि शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है नौ रातें। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के हर दिन अलग-अलग रंग का इस्तेमाल करने से मां अंबे बेहद प्रसन्न होती हैं। आप पर मां शेरावाली की विशेष कृपा सदैव बनी रहे इसलिए हम आपको यहां नवरात्रि के नौ रंगों के बारे में तो बताएंगे ही साथ ही आपको नौ दिन के भोग और मंत्रों के बारे में जानकारी देंगे। देखें नवरात्रि के नौ दिन, नौ रंग, नौ देविया, नौ मंत्र और नौ भोग की लिस्ट।
नवरात्रि के नौ दिन, नौ रंग, नौ देवियां, नौ मंत्र और नौ भोग की लिस्ट
| नवरात्रि 2024 डेट्स | नवरात्रिदिन | नवरात्रि नौ देवियां | नवरात्रि नौ रंग | नवरात्रि नौ भोग | नवरात्रि नौ मंत्र |
| 3 अक्टूबर 2024 | पहला दिन | शैलपुत्री | पीला | गाय का घी | ह्रीं शिवायै नम:। |
| 4 अक्टूबर 2024 | दूसरा दिन | ब्रह्मचारिणी | हरा | शक्कर | ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:। |
| 5 अक्टूबर 2024 | तीसरा दिन | चन्द्रघण्टा | भूरा | दूध या दूध की मिठाई | ऐं श्रीं शक्तयै नम:। |
| 6 अक्टूबर 2024 | चौथा दिन | कूष्मांडा | नारंगी | मालपुए | ऐं ह्री देव्यै नम:। |
| 7 अक्टूबर 2024 | पांचवां दिन | स्कंदमाता | सफेद | केला | ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:। |
| 8 अक्टूबर 2024 | छठा दिन | कात्यायनी | लाल | शहद | क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:। |
| 9 अक्टूबर 2024 | सातवां दिन | कालरात्रि | नीला | गुड़ | क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:। |
| 10 अक्टूबर 2024 | आठवां दिन | महागौरी | गुलाबी | नारियल | श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:। |
| 11 अक्टूबर 2024 | नौवां दिन | सिद्धिदात्री | बैगनी | तिल | ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:। |
नवरात्रि के पहले दिन क्यों करते हैं कलश स्थापना
धर्म शास्त्रों के अनुसार कलश को भगवान विष्णु का रुप माना जाता है, इसलिए लोग मां दुर्गा की पूजा से पहले कलश स्थापित कर उसकी विधि विधान पूजा करते हैं।
