5 November 2023: अहोई अष्टमी के दिन मेष वालों को बिजनेस में प्रमोशन मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों को जॉब में फायदा मिल सकता है। कर्क राशि वालों को मेहनत से सफलता हासिल हो सकती है। सिंह राशि वालों को अपने काम में सफलता मिलेगी। धनु राशि के जातक को अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। मकर राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। कुंभ राशि के जातक को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मीन राशि के जातक को क्रोध से बचना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Mesh
मेष
संघर्षों में निखरने का समय है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स,आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --पीला व लाल।
शुभ अंक --02 व 03

Vrishbha
वृष
व्यवसाय में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।आज का उपाय --भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। गेंहू व मसूर का दान करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 06

Mithun
मिथुन
आज का दिन छात्रों के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।आज का उपाय --तिल का दान करें। श्री गणेश उपासना करें।
शुभ रंग--लाल व नीला।
शुभ अंक -05 व 08

kark
कर्क
जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
आज का शुभ अंक -01 व 09

Singh
सिंह
जॉब में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें ।सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें।मूंग का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
शुभ अंक --02 व 09

Kanya
कन्या
जॉब में प्रोमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।
शुभ रंग--हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक -04 व 05

tula
तुला
व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टुडेंट्स कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें। अन्न दान करें ।
शुभ रंग --नीला व लाल।
आज का शुभ अंक -05 व 06

Vrishchik
वृश्चिक
जॉब को लेकर खुश रहेंगे। किसी संत के आशीर्वाद से मन खुश रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सभी ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02।

dhanu
धनु
जॉब को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।आज का उपाय --शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01 व 03

makar
मकर
जॉब पहले से बेहतर होगा। छात्रों के करियर में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 02

Kumbh
कुम्भ
परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।योग करते रहें।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक -,03 व 09

Meen
मीन
आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं ।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग व गुड़ का दान करें।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें।
शुभ अंक --02 व 09।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
