अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन 6 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 16 नवम्बर का अंकज्योतिष भविष्यफल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 16 नवंबर है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

अंकज्योतिष भविष्यफल 16 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 16 नवम्बर 2025 है। 16 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 16-11-2025का भाग्यांक 09 रहेगा।09 का स्वामी मंगल है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 09 के मित्र अंक 01,02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

16 नवम्बर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 09 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 09

जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 टीचिंग,मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 06 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 03 व 08

जाँब व व्यवसाय- आज जाँब व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 09 व मित्र अंक 02 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 04 व 03

जाँब व व्यवसाय- उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 05 व 07

जाँब व व्यवसाय- बुध व शनि मित्र हैं।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व गुरु बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में चन्द्रमा,गुरु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा फ़िर भी सप्त अन्न का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article