18 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल
Daily Numerology: 18 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन है। यह दिन संयुक्त अंक 18 सूर्य (01) और शनि (08) से जुड़ा बहुत शुभ लेकिन मेहनत वाला अंक है। यह वैभव और प्रसिद्धि देता है। इसका योग 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। आज का भाग्यांक यानी पूरी तिथि के अंकों का योग 02 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। अंक 09 के मित्र 01, 02 और 03 हैं। भाग्यांक 02 धर्म, आत्मविश्वास और धन का प्रतीक है।
18 नवंबर 2025 को संयुक्त अंक 18 (मंगल प्रभाव) + भाग्यांक 02 (चंद्रमा प्रभाव) का खास संयोग है। मंगल ऊर्जा और साहस देगा, चंद्रमा मन की शांति और धन बढ़ाएगा। दिन नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन और नई डील के लिए शुभ है, लेकिन आपको मेहनत करनी होगी। आइए बर्थडेट से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
सूर्य और चंद्र का साथ है। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की होगी। मूलांक 02 व 03 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। आंखों की परेशानी हो सकती है।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में तरक्की से खुशी रहेगी। मूलांक 01 व 02 वाला सीनियर नौकरी में फायदा देगा। सेहत का ख्याल रखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी में प्रगति का दिन है। बिजनेस में नई जिम्मेदारी शुरू हो सकती है। आंखों की तकलीफ हो सकती है।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में नई डील से फायदा होगा। नौकरी में मूलांक 02 व 03 वाले सीनियर्स की मदद से तरक्की होगी। सेहत के लिए हनुमान बाहुक पढ़ें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में मूलांक 01 व 06 वाले से फायदा मिलेगा। नौकरी में मूलांक 02 व 09 वाले सीनियर्स का साथ रहेगा। सेहत को लेकर खुश रहेंगे।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में प्रोग्रेस है। चंद्रमा और मंगल का साथ सीनियर्स से प्रमोशन दिला सकता है। सांस के मरीज सावधानी रखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
केतु और गुरु बिजनेस में नया काम दिला सकते हैं। मूलांक 03 की मदद से नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा भाग्य स्वामी और शनि अंक स्वामी है। नौकरी में बड़ा फायदा हो सकता है। मंगल और शनि नई बिजनेस डील दिला सकते हैं। सेहत के लिए उड़द दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल और गुरु नौकरी को नई दिशा देंगे। चंद्रमा और मंगल सीनियर्स के साथ से प्रमोशन दिला सकते हैं। कफ की तकलीफ हो सकती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।