अध्यात्म

Today Numerology Horoscope, 6 July 2023: सावन के तीसरे दिन इन जन्मांक वाले जमकर कमाएंगे पैसा, जानिए आज का अंकज्योतिष

Today Numerology, 6 July 2023: आज सावन का तीसरा दिन (Sawan Third Day 2023) है और संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) का शुभ संयोग भी बना है। जानिए आज का दिन किन जन्मांक वालों को फायदा पहुंचाने वाला साबित होगा।

Image

Today Numerology, 6 July 2023

Today Numerology, 6 July 2023: आज 06 जुलाई 2023 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 06-07-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा। भाग्य अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, वैभव, ग्लैमर , प्रबंधन , तांत्रिक ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 (बर्थ डेट 1, 10, 19 और 28)

शुभ अंक- 09 व 03

जॉब व व्यवसाय- अंक 01,02 व 03 मित्र हैं। मित्र गुरु व सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा आपको जॉब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

जन्मांक 02 (बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29)

शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- शनि व शुक्र मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03 (बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30)

शुभ अंक- 02व 09

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ संभावित है।। स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 (बर्थ डेट 4, 13, 22 और 31)

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व अन्न दान करें।

जन्मांक 05 (बर्थ डेट 5, 14 और 23)

शुभ अंक- 04 व 07

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06 (बर्थ डेट 6, 15 और 24)

शुभ अंक- 06 व 07

जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंकस्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 07 (बर्थ डेट 7, 16 और 25)

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय---व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा सफलता दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (बर्थ डेट 8, 17 और 26)

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा, मूंग का दान करें।

जन्मांक 09 (बर्थ डेट 9, 18 और 27)

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- अंक 02 व 03 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article