अध्यात्म

Today Rashifal 6 July 2023: सावन संकष्टी चतुर्थी पर इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव और गणेश जी की कृपा, घर आएगा पैसा!

Today Rashifal 6 July 2023 In Hindi: 6 जुलाई को सावन संकष्टी चतुर्थी (Sawan Sankashti Chaturthi 2023) है। ये चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है और सावन महीना भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है। ऐसे में आज का दिन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। जानिए अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) यहां।

Image

Today Horoscope In Hindi (6 July 2023)

Today Rashifal 6 July 2023 In Hindi: आज चन्द्रमा मकर राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र का प्रथम चरण है। सूर्य अभी बुध के साथ मिथुन में है। शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज तुला व मेष राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Today Rashifal 6 July 2023 In Hindi

मेष राशि

आज इस राशि से तृतीय सूर्य व बुध व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृषभ राशि

आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। अध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। उड़द व गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि

गुरु एकादश का होकर व्यवसाय के लिए शुभ है। शुक्र फाइनेंसियल बिजनेस के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कर्क राशि

गुरु इसी राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि सप्तम होकर दिवस शुभ को शुभ बनाएगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

सिंह राशि

गुरु भाग्यभाव में व बुध एकादश में रहेंगे। शुक्र व मंगल ज़मीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

कन्या राशि

सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम रहकर शिक्षा में लाभ देंगे। गुरु का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा पंचम भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला राशि

शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी विष्णु मंदिर में भगवान का चार परिक्रमा करें।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा तृतीय व बुध अष्टम शुभ फल देंगे। गुरु खष्ठम स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।

धनु राशिफल

गुरु द्वादश भाव में धार्मिक कार्यों के लिए शुभह है। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा इस राशि में व गुरु चतुर्थ मङ्गलमय हैं। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। बिजनेस में किसी नवीन निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशिफल

पंचम सूर्य-बुध प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को लाभ देंगे है। शनि द्वादश है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

बुध चतुर्थ, गुरु द्वितीय तथा चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। तृतीय शुक्र घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article