अध्यात्म

इन तीन जन्म तारीख वालों को केतु देता है अद्भुत शक्ति, रातों-रात पलट जाती है इनकी किस्मत

Birth Date Astrology: ज्योतिष में अंक 7 का संबंध केतु से माना जाता है। केतु की कृपा से ही इस मूलांक के लोग गहरे विचारक, अंतर्ज्ञानी और रहस्यमयी व्यक्तित्व वाले होते हैं।

Image

इन तीन जन्म तारीख वालों को केतु देता है अद्भुत शक्ति

Birth Date Astrology: ज्योतिष में केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है, जो अदृश्य रूप से कार्य करता है। अमूमन हर कोई इसे अशुभ प्रभाव देने वाले ग्रह के रूप में जानता है लेकिन ऐसा नहीं है। जब यह ग्रह शुभ प्रभाव देता है, तो अचानक और रहस्यमयी तरीके से व्यक्ति की किस्मत बदल देता है। मूलांक 7 का ये स्वामी ग्रह माना जाता है। केतु के कृपा से इस मूलांक के लोग अचानक से सफल हो जाते हैं।

जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। मूलांक 7 के लोग गहरे विचारक, अंतर्ज्ञानी और रहस्यमयी व्यक्तित्व वाले होते हैं। केतु के कारण इनकी लाइफ में अचानक से बदलाव देखने को मिलते हैं। इनकी किस्मत में कई बार अचानक बड़ा लाभ या बड़ी उपलब्धि मिलती है, जो दूसरों को चौंका देती है। मूलांक 7 वाले जिन लोगों की कुंडली में केतु अनुकूल होता है ऐसे लोगों की इंट्यूशन पावर काफी अच्छी होती है। ये लोग चुपचाप सफलता पा लेते हैं।

मूलांक 7 वाले दिल के सच्चे, ईमानदार और बेहद मेहनती होते हैं। जिस कारण ये किसी भी काम में सफलता पा लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये लोग भाग्यशाली होते हैं। ईश्वर की इन पर विशेष कृपा रहती है। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये स्वतंत्र विचारों के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article