अध्यात्म

Tips for Gemini: मिथुन राशिवालों के लिए जरूरी है हाथ में चांदी का छल्ला, इन उपायों से पा सकते हैं जीवन में तरक्की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:03 PM IST

Tips for Gemini: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह है बुध। बुध को सकारात्मक रखने के लिए करने चाहिए विशेष उपाय। हरा चारा गाय को खिलाने से मिलता है लाभ। मत्स्य सेवा भी देती है शुभ फल। मछिलयों को आटे की गोलियां खिलाएं लेकिन उन्हें कैद में न रखें। पन्ना धारण करने से मिलता है शुभ फल।

Image

मिथुन राशिवालों के लिए उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • मिथुन राशि का होता है बुध ग्रह स्वामी
  • हरी वस्तुओं का और रंग का प्रयोग करें
  • पशु पक्षियों के लिए दान करना है शुभ

आत्मविश्वासी, वाकपटु, हास्य− व्यंग्य प्रिय, ज्ञानी, सावधानीपूर्वक कार्य करने वाले और विवरीत लिंगों के प्रति आकर्षित होने वाले व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं मिथुन राशि वाले। बुध ग्रह इस राशि का स्वामी होता है। जिसका संबंध बुद्धि, वाणी और व्यवसाय से होता है। यदि जीवन में इन राशि वाले जातकों के किसी तरह की समस्या आती है तो ये अचूक उपाय प्रयोग करने से आसानी समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

मिथुन राशि वालों के लिए अचूक उपाय

  • फिटकरी से दांत साफ किया करें।
  • चांदी का छल्ला बायें हाथ की अनामिका में पहनें।
  • साबुत मूंग भिगोकर बुधवार को कबूतरों को खिलाएं।
  • घर में मनी प्लांट का पौधा न लगाएं।
  • दमे की दवाइ मुफ्त में बांटें।
  • हरे रंगों का प्रयोग वस्त्र, पर्दे, चादर आदि में न करें।
  • चावल और दूध धर्मस्थान पर चढ़ाएं।
  • पशु− पक्षी न पालें।
  • चमड़े की बेल्ट का प्रयोग न करें।
  • मछलियों को कैद से मुक्त कराएं और आटे की गोलियां खिलाएं। घर में फिश एक्वेरियम न रखें।
  • गुरु से संबंधित उपचार करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। गुरुवार को उपवास रखें। गाय को चने की दाल और गुड़़ खिलायें।
  • तोता, बकरी न पालें।
  • हरे रंग की बोतल में गंगाजल भरकर वीराने में दबाएं।
  • सूर्य का उपाय करें। सूर्य अर्घ्य दें। आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।
  • उत्तर दिशा की ओर रिश्ता न जोड़ें। विशेषकर शादी संबंध का रिश्ता न जोड़ें।
  • दुर्गाजी की पूजा करें। दुर्गा सप्तशति का पाठ करें।
  • बारह वर्ष से छोटी कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लें।
  • मांस मछली, मदिरा का सेवन न करें।
Aaj ka Panchang ,10 February 2023 : आज संतोषी मां के व्रत का शुभ दिन विजय मु‍हूर्त में करें पूजा-पाठ

लाल किताब पर आधारित ये उपाय यदि मिथुन राशि वाले जीवन में अपना लें तो अधिकांश समस्याओं में राहत आसानी से पा सकते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि वालों को पन्ना धारण करने से लाभ मिलता है। पन्ना पहनने से राशि ग्रह बुध बलवति रहता है। कम से कम सवा पांच रत्ती का पन्ना धारण करने से जातक को लाभ मिलता है। पन्ना पहनने से मिथुन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधि परेशानियों में भी राहत मिलती है। दमा, श्वांस, हकलाना आदि परेशानियों में अति लाभकारी हाेता है, जिन व्यक्तियों के पास धन नहीं रूकता, उन्हें पन्ना अवश्य धारण करना चाहिये। पन्ना वैवाहिक जीवन में मधुरता, सन्तान की प्राप्ति तथा धन वृद्धि वाला रत्न है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article