अध्यात्म

Shiv Ji: ये हैं शिव जी की प्रिय राशियां, क्या आप उनमें से हैं? कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2023, 03:39 PM IST

Shiv Ji ke Upay: शिव जी बेहद दयालु और कृपालु देव माने जाते हैं। माना जाता है कि वह जिन लोगों से प्रसन्न रहते हैं, उनकी रक्षा स्वयं करते हैं। खासकर कुछ राशियां तो ऐसी हैं जिनपर भोलेनाथ सदैव मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव की पसंदीदा राशियां कौन सी हैं और क्या आप उनमें से हैं?

Image

शिवजी को कैसे प्रसन्न करें

Shiv Ji ke Upay: हिंदू धर्म के सभी देवताओं में शिव जी सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देव माने जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि जिन लोगों पर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं, उन पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, 12 राशियों में कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर आप भी शिव जी की विशेष कृपा चाहते हैं तो इसके लिए आपको उन्हें प्रसन्न करना होगा। तो चलिए आगे जानते हैं कौन सी राशियां भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय हैं। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के उपाय के बारे में भी जानेंगे।

भगवान शिव की पसंदीदा राशियां कौन सी हैं

मेष (Aries)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के स्वामी हैं- मंगल देव। वहीं, मंगल ग्रह को भोलेनाथ का अंश माना जाता है। इसलिए मेष राशि के जातकों पर आजीवन शिवजी की विशेष कृपा बरसती है।

वृश्चिक (Scorpio)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के स्वमी भी मंगल ग्रह हैं। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है। इस राशि को हमेशा सुखी जीवन यापन करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित अवश्य करना चाहिए।

मकर (Capricorn)- ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि भगवान शिव को अतिप्रिय हैं। दरअसल, इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो भगवान शिव के परम भक्त हैं। यही वजह है कि मकर राशि के जातकों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि भगवान शिव की प्रिया राशियों में से एक हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के स्वामी भी शन देव हैं। इसलिए कुंभ राशि के जातकों पर शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव की भी कृपा दृष्टि बनी रहती है।

Bhagwan Shiv Ke Upay - भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें

  • भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन खासकर सोमवार को उन्हें एक लोटा जल अवश्य चढ़ाएं।
  • भोलेनाथ की पूजा के दौरान उन्हें, रोली, अक्षत, चंदन, धतूरा, आक, गंगा जल, और बेल पत्र, दूध अवश्य अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
  • भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन उन्हें दही, दूध या पंचामृत से स्नान कराएं।
  • भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, दूध और शक्कर का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
  • भोलेनाथ की कृपा या आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सोमवार को शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ अवश्य करें।
  • घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बरकरार रखने और शिव जी की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन गेंहू के आटे, घी और शक्कर का बना भोग ही भोलेनाथ को अर्पित करें।

सोमवार को शिव पूजन कैसे करें

सोमवार को सुबह स्नान आदि करके भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति को स्थापित करें। इनके साथ नंदी को गंगाजल और दूध चढ़ाएं। सभी को तिलक लगाएं। फिर भोग चढ़ाएं। सबसे पहले धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें, उसके बाद भगवान शिव की आरती करें और सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करें। पूजा को संपन्न करने के लिए भगवान शिव को घी, शक्कर या प्रसाद का भोग लगाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article