अध्यात्म

Weak Moon: इन वस्‍तुओं की लेन-देन से चंद्रमा हो जाते हैं कमजोर, कड़ी मेहनत के बाद भी मिलेगी सिर्फ असफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 09:23 PM IST

Strengthen Moon: ग्रह और नक्षत्रों का इंसानी जीवन में गहरा असर पड़ता है। किसी जातक की कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर स्थिति में पहुंच जाते हैं तो इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई तरह की लेन-देन भी चंद्रमा को कमजोर करने का कारण बनता है।

Image

चंद्रमा कमजोर होने का कारण

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रमा ग्रह को माना गया है मन का कारक
  • चंद्रमा कमजोर स्थिति में जाने पर होती हैं कई समस्‍याएं
  • घिर सकते हैं मानसिक तनाव और कई बीमारियों से

Astro Tips for Weak Moon: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह और नक्षत्र इंसान जीवन पर बहुत गहरा असर डालते हैं। ये अगर कुंडली में शुभ स्‍थान पर हैं तो यह जातक को फायदा पहुंचाते हैं, वहीं अशुभ स्थान पर होने पर जातक को कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चंद्रमा ग्रह को मन का कारक माना गया है। ऐसे में जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में पहुंच जाते हैं तो उसे अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग विभिन्न तरह की मानसिक तनाव और बीमारियों से घिर जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते चंद्रमा को मजबूत बनाने का उपाय कर लिया जाए। ज्योतिष शास्त्र में इसके कई तरह के उपाय बताए गए हैं। साथ ही कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिनको न तो किसी से लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। इस लेन-देन से चंद्रमा अशुभ फल प्रदान करने लगते हैं।

चांदी का दान लेने व देने से बचें

कहा जाता है किे अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा की दशा कमजोर होती है, तो ऐसी स्‍थिति में लोगों को चांदी से बनी किसी भी तरह की चीज उपहार या दान में न तो लेनी चाहिए और न ही देनी ही चाहिए। इससे चंद्रमा की दशा और भी कमजोर हो जाती है।

दूध का दान करना रहेगा शुभ

दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की खराब स्थिति को ठीक किया जा सकता है। साथ ही यह शुभदायी भी हो सकता है। मगर इस बात का ध्‍यान रहे कि भूलकर भी सोमवार के दिन दूध का सेवन नहीं करना चाहिए और ना ही किसी से लेना चाहिए।

हमेशा गुप्त दान करें

वहीं अगर चंद्रमा किसी की कुंडली में बुरी दशा में है, तो उन लोगों के लिए सफेद वस्तुओं का गुप्त दान करना शुभ फलदायी हो सकता है। इसके अलावा सफेद कपड़े पहनना और नारियल का सेवन करना भी लाभदायक हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप चांदी या पारे से बने शिवलिंग को घर पर स्थापित करते हैं और उसकी पूजा करते हैं, तो चंद्रमा के अशुभ फल से मुक्ति मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article