Lucky Colour: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के अनुसार रंगो का चयन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ घर-परिवार की परेशानी भी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। राशि के अनुसार अपने लकी कलर यानी रंगों के बारे में जानकारी हासिल कर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि और किस्मत का रंगों के साथ एक मजबूत बंधन होता है। सप्ताह के सात दिन अलग-अलग देवी-देवताओं और ग्रहों के अनुसार रंगों का चुनाव करने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं। वहीं, गलत रंग का चुनाव करने पर जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमेशा अपने राशि से संबंधित रंगों का चुनाव करना चाहिए। आईये जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ माना जाता है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि वाले जातकों के लिए लाल रंग भाग्य और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। इस रंग के इस्तेमाल से इनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही रूके हुए कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं, अगर आप पहले से लाल रंग का इस्तेमाल कर पर्याप्त लाभ पा चुके हैं तो ऐसे में लाल की जगह काले रंग का उपयोग करना लाभदायक है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक अपने जीवन में आराम, मौज-मस्ती और प्याम को सबसे आगे रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए लाल, पीले, भूरे और पेस्टल रंग को काफी शुभ माना जाता है। इस राशि वालों को इन्हीं रंग के कपड़े पहनने चाहिए और अगर हो सके तो अपने घर और ऑफिस की पेंटिंग व सजाने में इन्हीं रंगों का इस्तेमाकरें। इन रंगों के इस्तेमाकरने से मन शांत और एकाग्रचित होता है।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए ब्लू, ग्रे, सिल्वर और एक्वामरीन रंग बेहद लाभदायक होता है। कर्क राशि वाले लोगों में चंद्रमा की तरह ऊर्जा होती है। ये लोग स्वाभाव से संवेदनशील होते हैं। साथ ही ये लोगों का मन आसानी से जीत लेते हैं। इन रंगों को रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों को भावनात्मक स्थिरता मिलती है।
मकर
मकर राशि वालों के लिए ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर शुभ होता है। इस राशि वाले लोग इन तीनों कलर को रोजाना इस्तेमाल में ला सकते हैं, जिससे उनका करियर बनने के साथ उन्हें अच्छा फल मिल सकता है। इसके अलावा आर्थिक लाभ भी हो सकते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
