अध्यात्म

Surya Shani Yuti 2024: 30 साल बाद हो रही है सूर्य शनि की युति, इन राशि वालों को झेलना पड़ सकता है नुकसान

Surya Shani Yuti 2024: सूर्य और शनि के बीच युति होगी। सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे। इस दौरान सूर्य और शनि कर्क और सिंह समेत कुछ राशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Image

Surya Shani Yuti 2024

Surya Shani Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि बदलते हैं, जिससे प्रत्येक राशि में अन्य ग्रह जुड़ते हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं। इस बार सूर्य अपने पुत्र शनि के साथ युति बना रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 फरवरी को शनि अस्त होगा और 13 फरवरी को सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। अत: सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि में होगी । सूर्य और शनि की यह युति 14 मार्च तक रहेगी। सूर्य और शनि का यह संयोग कुंभ राशि में 30 साल में पहली बार हो रहा है। सूर्य और शनि की युति के कारण कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं इस युति से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कर्क राशि

30 साल बाद सूर्य और शनि की युति से कर्क राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी चीज़ में निवेश करने से पहले सावधान रहें। कुछ भी नया खरीदने से पहले अच्छे से सोच लें। इस समय आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति सप्तम भाव में होगी। कुंडली का सातवां घर साझेदारी को दर्शाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सावधानी से काम लेना चाहिए। कामकाजी लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बिना वजह किसी से न उलझें। किसी को पैसा उधार न दें।

कुंभ राशि

सूर्य और शनि की युति आपके प्रथम भाव में होगी। ऐसे में कुंभ राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के लोगों को बिजनेस और करियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ कार्यों में सफल होने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी नौकरी में काफी दबाव में हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों से मतभेद हो सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article