अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Me Pregnant Lady Kya Kare: सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिला को सोना चाहिए? जानिए ग्रहण में क्या करें-क्या ना करें

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Pregnancy Effect in Hindi: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को दुर्वा घास के बिस्तर पर बैठना चाहिए और संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। जानिए ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।

Image

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 For Pregnant: गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण में क्या करे

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Pregnancy Effect in Hindi: 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अशुभ माना जाता है क्योंकि ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां काफी सक्रिय हो जाती हैं। ऐसे में ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जैसे गर्भावस्था में सूर्य ग्रहण भूलकर भी नहीं देखना चाहिए जिससे ग्रहण का बुरा प्रभाव न पड़ सके। जानिए 14 अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिला क्या करें।

Surya Grahan (Solar Eclipse) For Pregnant । सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिला क्या करें

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण भूलकर भी नहीं देखना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के तुरंत बाद स्नान कर लेना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीज़ें जैसे चाकू, सुई आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गहने या धातु से बनी वस्तुएं जैसे सेफ़्टी पिन, हेयर पिन आदि पहनने से बचें।
  • गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण के दौरान न सोएं।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को दुर्वा घास के बिस्तर पर बैठना चाहिए।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण और गर्भवती महिलाएं (Surya Grahan And Pregnant Lady)

विज्ञान भले ही सूर्य ग्रहण से जुड़ी मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है लेकिन भारत में गर्भवती महिलाएं सदियों से इन परंपराओं का पालन करती आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण के समय प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी बढ़ जाता है क्योंकि इस समय सूर्य पीड़ित होता है। इसलिए धर्मग्रंथों में भी ग्रहण के दौरान संयम पूर्वक रहने की सलाह दी गई है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article