अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Date: साल 2023 में कितने होंगे सूर्य ग्रहण, जानें भारत में नजर आएंगे या नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:09 PM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Date in India: चक्कर काटते हुए चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती। इस खगोलीय घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं। मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। यहां देखें कि 2023 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा।

Image

Solar Eclipse (Surya Grahan) 2023 Date in India

Surya Grahan or Solar Eclipse October 2023 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसके ज्योतिष मायने भी हैं। मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। धरती की धुरी पर चक्कर काटते हुए चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाने से सूरज की रोशनी हम तक नहीं पहुंच पाती। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है। 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगे और ये दोनों ही आंशिक थे। साल 2023 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। यहां नोट करें दोनों 2023 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की तारीख।

Surya Grahan in 2023 in India, 2023 mein Surya Grahan Kab Hai

Surya Grahan 2023 April Date, Time

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, दिन गुरुवार को पड़ेगा। यह ग्रहण मेष राशि में लगेगा और यह सीधे तौर पर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों को प्रभावित करेगा। अप्रैल 2023 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 मिनट तक लगेगा। अधिकतम ग्रहण का समय सुबह 9:46 का है। यह दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत, हिंद महासागर, अंटार्टटिका में नजर आएगा।

Surya Grahan 2023 October Date, Time

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, दिन शनिवार को पड़ेगा। यह ग्रहण तुला राशि में लगेगा और इससे मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोग प्रभावित होंगे। अक्टूबर 2023 का यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

पंचांग के अनुसार, भारतीय समय से देखें तो यह ग्रहण रात 8:23 बजे से रात्रि 2:25 मिनट तक लगेगा। अधिकतम ग्रहण का समय रात 11:29 का है। यह पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण कितनी तरह के होते हैं

सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं - आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) में चंद्रमा की परछाई सूर्य के पूरे भाग को ढकने की बजाय किसी एक हिस्से को ही ढकती है। वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) में चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है और सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) में पृथ्वी, सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इसमें पृथ्वी के एक भाग पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती और अंधेरा छा जाता है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article