अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Date: साल का पहला सूर्य कब लगेगा, नोट कर लें सही तारीख और समय

Solar Eclipse 2024 Date And Time: इस साल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। जिसमें पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगेगा तो दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। जानिए क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देंगे।

Image

Solar Eclipse 2024 Date In India

Solar Eclipse 2024 Date And Time (Surya Grahan 2024): पंचांग अनुसार इस साल दो सूर्य ग्रहण दिखाई देंगे। जिनमें से पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा तो दूसरा कंकणाकृति सूर्य ग्रहण या वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा (Annual Solar Eclipse 2024)। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह के कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन विज्ञान की नजर से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो विशेष परिस्थिति में ही घटित होती है। जानिए साल 2024 में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में संपूर्ण जानकारी।

2024 का पहला सूर्य ग्रहण (2024 First Solar Eclipse)

वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 की रात 09 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगा और 9 अप्रैल 2024 की मध्यरात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा। इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और राहु एक साथ होंगे। ये ग्रहण विशेष रूप से रेवती नक्षत्र और मीन राशि में जन्म लेने वाले व्यक्तियों को प्रभावित करेगा।

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण (2024 Second Solar Eclipse)

वर्ष 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 09 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होगा और गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 की सुबह 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इस कारण इस राशि और नक्षत्र में जन्मे जातकों की ही ये ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।

2024 के ग्रहण भारत में दिखेंगे (Is 2024 Solar Eclipse Will Visible In India)

साल 2024 के सूर्यग्रहण भारत में दृश्यमान न होने के कारण इसका भारत में कोई भी धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और न ही सूतक काल माना जाएगा। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो अपने क्षेत्र में भी दिखाई दे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Karwa Chauth 2026 Chandra Arghya Vidhi : चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें, यहां जानिए चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र और पूरी विधि

Karwa Chauth 2026 Chandra Arghya Vidhi : चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें, यहां जानिए चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र और पूरी विधि

Karwa Chauth Moon First Photo 2026: करवा चौथ के चांद की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी कर लें चौथ के चांद का दीदार

Karwa Chauth Moon First Photo 2026: करवा चौथ के चांद की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी कर लें चौथ के चांद का दीदार

करवाचौथ पर चांद न दिखे तो क्या करें, जानें बिना चांद निकले कैसे करें पूजा, थाली में सफेद चंदन से कैसे बनाएं चांद

करवाचौथ पर चांद न दिखे तो क्या करें, जानें बिना चांद निकले कैसे करें पूजा, थाली में सफेद चंदन से कैसे बनाएं चांद

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Madhya Pradesh Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन चंद्रोदय टाइम (Madhya Pradesh Moon Rise), चंद्रमा को अर्घ्य देने के समय की सबसे सटीक जानकारी यहां देखें

Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ पर कौन सी आरती करें, देखें गणेश जी, करवा मां, चंद्रमा और शिव-पार्वती की आरती के लिरिक्स

Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ पर कौन सी आरती करें, देखें गणेश जी, करवा मां, चंद्रमा और शिव-पार्वती की आरती के लिरिक्स