Surya Grahan 2024 Dos And Dont's: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक खगोलिय घटना माना गया है। हालांकि धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल चैत्र मास की अमावस्या तिथि के यानि 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसके अगले दिन से ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो रही है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में और रेवती नक्षत्र में लगेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये ऐसा सूर्य ग्रहण पूरे 50 साल बाद लग रहा है। भारत के समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 1 बजकर 20 मिनट पर होगा। रात के समय में सूर्य ग्रहण लगने के कारण ये ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण की अवधि 5 घंटे की रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।