अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Date: 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां- कहां देगा दिखाई

Surya Grahan 2024 Date: इस साल 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल 50 साल बाद इतना लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण और कहां- कहां होगा इस ग्रहण का असर।

Image

Surya Grahan 2024 Date

Surya Grahan 2024 Date: सूर्य ग्रहण का लगना एक खगोलिय घटना होती है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने को शुभ नहीं माना जाना जाता है। ग्रहण का प्रभाव हर देश में पड़ता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा कि इस साल का ग्रहण 50 साल बाद का सबसे लंबा ग्रहण रहने वाला है। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार इस साल का सूर्य ग्रहण परे 70 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल सूर्य कब कितने बजे लगेगा और ये कहां- कहां दिखाई देगा।

Surya Grahan 2024 Date And Time (कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2024)

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र महीने में लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। इसकी शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर 1 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 तक रहने वाली है। हालांकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं दिखाई देगा।

कहां - कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण (Where will the solar eclipse be visible?)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,कनाडा,मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा में दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य होगा की नहीं (Sutak period will be valid or not)

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। क्योंकि जब से सूर्य ग्रहण लगेगा तब भारत में रात हो रही होगी। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा। भारत में ना लगने के कारण यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article