अध्यात्म

Surya Grahan Timing 2024: सूर्य ग्रहण की टाइमिंग, भारत में है या नहीं? जानें हर एक सवाल का जवाब

Surya Grahan 2024 Date and Time in India, Solar Eclipse April 2024 Date, Timings in India: 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण के समय दुनिया के कई देशों में दिन के समय ही अंधकार छा जाएगा। जानिए इस सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा।

Image

Surya Grahan 2024 Date And Time In India

Surya Grahan 2024 Date and Time in India (सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 समय): सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटित होती है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है। इस दौरान सूर्य चंद्रमा के प्रकाश से पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक जाता है। धार्मिक मान्याओं अनुसार सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जान लें इस ग्रहण के बारे में जरूरी जानकारी।

सूर्य ग्रहण अप्रैल 2024 का समय (Surya Grahan April 2024 Timing)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल 2024 की रात 09 बजकर 12 मिनट से 09 अप्रैल की मध्यरात्रि 02 बजकर 22 मिनट तक लगा रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लग रहा है।

क्या 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा (Will the solar eclipse of April 8 be visible in India?)

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा इसलिए इसका कोई भी धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। न ही इसका सूतक काल प्रभावी होगा। ऐसे में सूतक काल या ग्रहण से जुड़े किसी भी तरह के नियमों का पालन करना आपके लिए जरूरी नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई (Where will the solar eclipse be visible?)

पूर्ण सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में दिखाई देगा। जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तटीय भागों, यूरोप के कुछ पश्चिमी भागों, प्रशान्त महासागर, अतलान्टिक महासागर और आर्कटिक में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग (Rare coincidence on solar eclipse)

करीब 54 वर्षों बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। इससे पहले 1970 में ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा था। 8 अप्रैल को लगने वाले ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ समय के लिए दिखना बंद हो जाएगा जिसके चलते धरती पर कुछ देर के लिए दिन में ही रात हो जाएगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article