अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Date And Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे दिखाई देगा, क्या सूतक लगेगा, सबकुछ यहां जानें

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Timing: आज सूर्य ग्रहण लग रहा है या नहीं, सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा, कहां-कहां दिखाई देगा...अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो सही जगह पर आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें आज सूर्य ग्रहण नहीं बल्कि चंद्र ग्रहण लगा है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण कब लगेगा।

Image

Surya Grahan Kitne Baje Lagega 2024

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Timing (सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा 2024): सबसे पहले तो ये जान लें कि 18 सितंबर 2024 को सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है बल्कि आज चंद्र ग्रहण लगा है। भारत में इस समय सुबह होने की वजह से ग्रहण आप खुली आंखों से नहीं देख पाएंगे। हालांकि इसे आप यूट्यूब पर जाकर लाइव देख सकते हैं। अब बात सूर्य ग्रहण की करें तो वो ठीक 15 दिन बाद लगने जा रहा है। 2 अक्टूबर 2024 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और इसकी टाइमिंग क्या रहेगी।

सूर्य ग्रहण कितने बजे से लग रहा है 2024 (Surya Grahan Kitne Baje Se Hai 2024)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। भारत में इस समय रात रहेगी जिस वजह से आप सूर्य ग्रहण को नहीं देख पाएंगे।

सूर्य ग्रहण का सूतक कब लग रहा है (Surya Grahan Sutak Time 2024)

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दृष्टि से 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा (Surya Grahan Kha Kha Dikhega)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, आर्कटिक, दक्षिणी अमेरिका, पेरू और फिजी आदि देशों में देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण कैसे देखें (Surya Grahan Kaise Dekhe)

2 अक्टूबर 2024 को वलयाकार सूर्यग्रहण लगेगा। जिसे कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसे में आप इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए ग्रहण देखने वाले चश्मों का उपयोग कर सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article