अध्यात्म

Surya Grahan 2024: लगने जा रहा है 21वीं सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशि वालों को पहुंचा सकता है भारी नुकसान

Surya Grahan 2024: अक्टूबर के महीने में 21वीं सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण से 4 राशि वालों को खतरा है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Image

Surya Grahan 2024 Date

Surya Grahan 2024 Date: शारदीय नवरात्रि (Navratri 2024) से एक दिन पहले और गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण आश्विन अमावस्या के दिन लगेगा। ये 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी और इसका समापन देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट होगी। ये वलायाकार सूर्य ग्रहण होगा। चलिए जानते हैं इस ग्रहण से किन राशि वालों को खतरा है।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के कारण मेष राशि वालों की लाइफ में कोई बड़ी दुर्घटना खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने के आसार हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। साथ ही इस दौरान अपनी वाणी पर भी संयम बरतना होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें।

कर्क राशि

सूर्य ग्रहण आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा इस अवधि में कोई बेहद दुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को नौकरी में परेशानी आ सकती है। अचानक से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article