Surya Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता, प्रशासन और करियर का कारक ग्रह माना जाता है। जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। 15 जून 2026 को सूर्य वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, व्यापार और संचार के कारक माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य और बुध के संबंध के कारण यह गोचर शिक्षा, करियर, व्यापार और संवाद से जुड़े क्षेत्रों में विशेष प्रभाव डाल सकता है। सूर्य के मिथुन राशि में आने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रह सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी बातचीत करने की क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है और छोटी यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं।
वृषभ राशि
वृष राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिल सकती है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बनेंगे। व्यापार में नए संपर्क लाभ पहुंचा सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि में ही होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष महत्वपूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए यह गोचर इस राशि के लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और आपके फैसलों की सराहना हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। धार्मिक यात्रा या किसी महत्वपूर्ण यात्रा के योग बन सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आने की संभावना है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
