Somvati Amavasya 2024 Date: सोमवती अमावस्या का व्रत भगवान भोलेनाथ की पूजा को समर्पित होता है। जिस महीने में अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है। उसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या की तिथि के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है। इसके साथ ही इस तिथि पर पितरों की पूजा करने से भी साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। साल 2024 का समापन होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2024 की अंतिम अमावस्या कब पड़ रही है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।
Somvati Amavasya 2024 Date (सोमवती अमावस्या डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या का व्रत हर साल पौष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।
Somvati Amavasya 2024 Shubh Muhurat (सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 ए एम से 06:19 ए एम रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान- दान करना शुभ होगा।
Somvati Amavasya Puja Vidhi (सोमवती अमावस्या पूजा विधि)
- सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें या गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
- उसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
- सोमवती अमावस्या पर पितरों की पूजा का भी विधान है।
- इस दिन आप पितरों के नाम का तर्पण करें और श्राद्ध कर्म करें।
- सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें और जलाभिषेक करें।
- अमावस्या पर पूजा करने के बाद अपनी इच्छानुसार जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र का दान करें।
Somvati Amavasya Mahatav (सोमवती अमावस्या महत्व)
सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत ही खास माना जाता है। सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। सोमवती अमावस्या का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख, समृद्धि के लिए रखती हैं। इसके साथ ही इस तिथि पर पितरों की पूजा करना और पिंडदान करने से साधक को पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है
