अध्यात्म

Solar Eclipse 2023: अप्रैल में लगेगा साल का पहला ग्रहण, 3 राशियों के लिए भारी तो 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 10, 2023, 05:27 PM IST

First Solar Eclipse 2023 Date And Time: साल का पहला ग्रहण (First Solar Eclipse Of 2023) होगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)। जो अप्रैल में लगने जा रहा है। ये ग्रहण बैसाखी पर्व (Baisakhi 2023) के बाद लगेगा। जानिए किन राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ तो किनके लिए अशुभ साबित होगा।

Image

Solar Eclipse 2023 Date And Time: सूर्य ग्रहण 3 राशियों के लिए भारी रहेगा।

First Solar Eclipse 2023 Date And Time: ज्योतिष नजरिए से देंखे तो ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है। ग्रहण हर साल लगता है। साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिनमें 2 सूर्य ग्रहण होंगे और 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)। साल का पहला ग्रहण होगा सूर्य ग्रहण जो 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ तो किनके लिए अशुभ साबित होगा।

Solar Eclipse 2023 In India Date And Time (सूर्य ग्रहण 2023 कब है)

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। हिंदू पंचांग अनुसार इस ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यानी ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। चूंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण किसके लिए शुभ

साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोगों की किस्मत चमक उठेगी।

साल का पहला सूर्य ग्रहण किसके लिए अशुभ

साल का पहला सूर्य ग्रहण विशेष रूप से मेष राशि के लोगों को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और मकर राशि वालों पर भी अपना नकारात्मक प्रभाव डालेगा।

How Many Eclipse In 2023 (साल 2023 में कुल कितने ग्रहण)

क्रम संख्याडेटग्रहणसमय
1.20 अप्रैल 2023सूर्य ग्रहण7:05 AM से12:29 PM
2.5 / 6 मई 2023चंद्र ग्रहण8:44 PM से 1:02 AM
3.14 अक्टूबर 2023सूर्य ग्रहण8:34 PM से 2:25 AM
4.29 अक्टूबर 2023चंद्र ग्रहण1:05 AM से 2:24 AM

What To Do And What Not To Do During Solar Eclipse? (सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या ना करें?)

सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। सूर्यग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से ना देखें क्योंकि इससे आंख खराब हो सकती है। इस दौरान गर्भवती महिलाएं मन ही मन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। सूर्य ग्रहण के समय भोजन बनाने और खाने से परहेज करें। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद घर का शुद्धिकरण जरूर करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article