अध्यात्म

Solar Eclipse 2023 Date: अप्रैल में इस तारीख को लगेगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 05:06 PM IST

Solar Eclipse 2023 Date: अप्रैल में साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो एक संकर सूर्य ग्रहण होगा। संकर सूर्य ग्रहण को अत्यंत दुर्लभ माना जाता है इसे “निंगालू” या “हाइब्रिड” सूर्य ग्रहण (Ningaloo 'hybrid' Solar Eclipse) भी कहते है। । जो 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

Image

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगेगा

Solar Eclipse 2023 Date: साल 2023 का पहला ग्रहण होगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। जो 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगने जा रहा है। ये ग्रहण दक्षिण/पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में दिखाई देगा। इस संकर सूर्य ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 से हो जाएगी और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। इस ग्रहण का सीधा असर मेष, तुला, कर्क और मकर राशि के लोगों पर पड़ेगा। जानिए सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।

सूर्य ग्रहण 2023: तिथि, समय और स्थान (Solar Eclipse 2023 Date And Time)

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इसकी शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से ही हो जाएगी। वहीं समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। ये ग्रहण दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2023 सूतक टाइम (Solar Eclipse 2023 Sutak Time)

20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण अपने देश में दृष्टिगोचर हो।

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्या है (What Is Hybrid Solar Eclipse)

संकर सूर्य ग्रहण को ही अंग्रेजी में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं। हाईब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है। जानकारी अनुसार ऐसा ग्रहण 100 साल में एक बार लगता है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सेकंड के लिए एक आसमान में वलय यानी रिंग जैसी आकृति बनती प्रतीत होती है। जिस कारण इस ग्रहण को ‘अग्नि का वलय’ या रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है। संकर सूर्य ग्रहण को देखना एक रोमांचक और आश्चर्यजनक अनुभव होता है।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Solar Eclipse Effects On Zodiac Sign)

20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। इसके साथ ही वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले की लाइफ में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। एक मिनट के लिए ग्रहण अपने चरम पर होगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article