अध्यात्म

खुद से ज्यादा पार्टनर को प्यार करती हैं इन 5 राशियों की लड़कियां, होती हैं सॉफ्ट हार्टेड

Soft Hearted Girls: ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि की लड़कियां बेहद कोमल दिल की होती है। ये किसी को धोखा नहीं देती हैं। हालांकि रिश्ते में बहुत ही इमोशनली अटैच होती है। अगर कोई इनको चीट करता है तो ये उसको भूला भी नहीं पाती हैं। इसके साथ ही ये काफी लॉयल भी होती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनकी लड़कियां सॉफ्ट हार्टेड होती हैं।

बेहद लॉयल होती हैं ये लड़कियां

बेहद लॉयल होती हैं ये लड़कियां

Soft Hearted Girls: ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के लोग बेहद इमोशनल और स्वभाव से ही बहुत कोमल हृदय वाले होते हैं। लड़कियां वैसे भी ममता से भरी होती हैं, इस कारण इन राशियों गर्ल्स ज्यादा इमोशनल होती हैं। इन राशियों की लड़कियों का तो दिल इतना नरम होता है कि ये अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी और दुख को अपने से ज्यादा महसूस करती हैं।

इनके लिए रिश्ता सिर्फ साथ रहना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की हर सांस को समझना होता है। ये बेहद लॉयल होती है और हर समय अपनों के साथ खड़ी रहती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनकी लड़कियां सॉफ्ट हार्टेड होती हैं और पार्टनर को खुद से भी ज्यादा प्यार करती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। वृषभ राशि की लड़कियां बाहर से शांत और मजबूत दिखती हैं, लेकिन अंदर से बहुत कोमल होती हैं। ये अपने पार्टनर के लिए चुपचाप बहुत कुछ सह लेती हैं। इनका प्यार में बहुत वफादार और स्थिर होती हैं। ये कभी अपने पार्टनर को तकलीफ में नहीं देख सकती हैं। इनके लिए पार्टनर और घरवालों की खुशी ही सबकुछ होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियां भावनाओं की रानी होती हैं। इनका दिल मक्खन की तरह पिघल जाता है। ये अपने पार्टनर को मां की तरह देखभाल करती हैं। उसका ख्याल रखना, उसकी हर जरूरत पूरी करना, उसकी छोटी सी उदासी को भी समझ जाना आदि इनके लिए ये सब स्वाभाविक है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, जो मां और मन के कारक होते हैं। इस कारण इन लड़कियों में मातृत्व भाव अधिक होता है। इनके लिए पार्टनर का दर्द इनका अपना दर्द होता है। ये कभी अपने लिए नहीं, हमेशा अपनों के लिए सोचती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र होते हैं। तुला राशि की लड़कियां शांति और संतुलन की देवी होती हैं। ये झगड़ा बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अगर पार्टनर नाराज भी हो तो ये पहले खुद को दोष देती हैं और माफी मांग लेती हैं। इनके लिए रिश्ते में प्यार से ज्यादा समझदारी और त्याग जरूरी है। ये अपने अहंकार को दरकिनार करके भी रिश्ता बनाए रखना पसंद करती हैं।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। कन्या राशि की लड़कियां दिखने में थोड़ी क्रिटिकल लगती हैं, लेकिन इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये अपने पार्टनर की हर छोटी जरूरत का ध्यान रखती हैं। उसका खाना, कपड़े, दवाइयां, सब कुछ इनके जिम्मे होता है। ये अपने पार्टनर को परफेक्ट बनाने की कोशिश में खुद को भूल जाती हैं। इनका प्यार सेवा और समर्पण के रूप में दिखता है।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु हैं। मीन राशि की लड़कियां बेहद संवेदनशील होती हैं। ये अपने पार्टनर को आंखों से नहीं, दिल से देखती हैं। इनके लिए प्यार, त्याग और समर्पण का नाम है। ये अपने पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। चाहे अपनी पसंद छोड़नी पड़े या अपना आराम, लेकिन ये प्यार में सबकुछ करती हैं। इनका प्यार इतना गहरा होता है कि ये पार्टनर के लिए रो भी सकती हैं और मुस्कुरा भी सकती हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article