अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया तुला राशि में गोचर, इन चार राशियों को मिलेगा चमत्कारी लाभ

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग और विलास का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है वो लोग सुख और समृद्धि वाले होते हैं। शुक्र ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: भौतिक सुख और कला के कारक शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर लिया है। शुक्र ग्रह ने 18 सितंबर 2024 को शुक्र ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। आज यानि 18 सितंबर 2024 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशि पर इसका अच्छा तो कुछ बुरा असर पड़ेगा। शुक्र ग्रह 13 अक्तूबर तक तुला राशि में ही रहने वाले हैं। शुक्र गोचर का कुछ राशि वालों पर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आइए जानें शुक्र गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बहुत ही लाभकारी होने वाला है। शुक्र गोचर के दौरान आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में सुधार होगा तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। काम करने वाले जातक को प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। शुक्र गोचर से आप घर या वाहन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग नौकरी में हैं उनको प्रमोशन मिलेगा। इसके साथ ही कारोबार में भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि

शुक्र तुला राशि के स्वामी है और इस राशि प्रथम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से तुला राशि के जातक को भरपूर लाभ देखने को मिलेगा। वहीं धन-धान्य भी पर्याप्त मात्रा में आपको प्राप्त हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। इस समय आपको करियर में भी बहुत लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र लाभ भाव में गोचर करेंगे। धनु राशि वालों को इस समय में नये काम मिलेंगे। इसके साथ ही व्यापार में मुनाफा होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए भी शुक्र गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इसके साथ ही धन की भी वृद्धि होगी। आप जो निवेश करेंगे । उसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article