अध्यात्म

Pitru Dosh Upay 2024 In Hindi: पितृ पक्ष के दौरान करें ये खास उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Pitru Dosh Upay 2024 In Hindi: इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हो गई है। वहीं ये पक्ष 2 अक्तूबर तक रहने वाला है। इस पक्ष में पितर दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ खास उपायों को करना शुभ होता है। आइए जानें पितृ दोष से मुक्ति के उपाय।

Image

Pitru Dosh Upay

Pitru Dosh Upay 2024 In Hindi: पितृ पक्ष की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से हो गई है। पितृ पक्ष में पितरों के लिए श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान किये जाते हैं। पितृ पक्ष के समय में तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृ पक्षके दौरान पितर लोक से पितृ धरती पर आते हैं और अपने परिवार को अपना आशीर्वाद देते हैं। पितृ पक्ष में पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ खास उपाय किये जाते हैं। इन उपायों को करने से परिवार को पितृ पक्ष से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के समय में पितर दोष से मुक्ति पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

Pitru Dosh Upay 2024 In Hindi (पितर दोष मुक्ति उपाय)

तेल का दीपक जलाएं

पितृ पक्ष के दौरान पितर दोष से मुक्ति पाने के लिए शाम के समय में घर की दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में पूर्वजों क तस्वीर लगाकर उनके सामने घी और तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से पितृ दोष से जल्दी छुटकारा मिल जाता है।

पीपल के पेड़ की पूजा

पितृ पक्ष में पितरों आत्मा की शांति के लिए रोजाना दोपहर के समय में पीपल के पेड़ की पूजा करें और शाम के समय पीपल के पेड़ में तेल का दीपक जलाएं। इस दिन गंगाजल में काले तिल और अक्षत मिलाकर पेड़ में अर्पित करें।

ब्राह्माण भोजन

पितृ पक्ष में पितरों के नाम से ब्राह्माण भोजन करवा सकते हैं। इसके साथ ही आप पितरों के नाम से अपनी क्षमतानुसार दान भी कर सकते हैं। इस समय में ब्रह्माण भोजन कराना और दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा परिवार पर बनाते हैं।

भगवान शिव की पूजा

पितर पक्ष में पितर दोष से मुक्ति के लिए पितरों के साथ- साथ हर रोज भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। इसके साथ ही आठ मुखी और बारह मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इस समय में शिव जी का जलाभिषेक करने से जल्द ही पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।

कौए को रोटी खिलाना

पितृ पक्ष में कौए, गाय और कुत्ते को रोटी जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article