अध्यात्म

Navratri Me Jau Kaise Ugaye: नवरात्रि में जवारे कैसे उगाएं? जानें जौ बोने की सही विधि, 2 दिन में ही निकलने लगेंगे अंकुर

Navratri Me Jau Kaise Ugaye (नवरात्रि में जौ जल्दी कैसे उगाएं): नवरात्रि की पूजा में जौ या जवारे को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि जवारे जितने लंबे और हरे भरे उगते हैं घर में उतनी ही खुशहाली आती है। यहां से आप नवरात्रि में जौ उगाने की विधि देख सकते हैं।

Image

नवरात्र में जौ कैसे बोए जाते हैं? (pic credit: canva)

Navratri Me Jau Kaise Ugaye (नवरात्रि में जौ जल्दी कैसे उगाएं): नवरात्रि में घटस्थापना के साथ जौ बोया जाता है। जौ के अंकुरण को नई शुरुआत, शुद्धता और जीवन की सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि जितनी अच्छी तरह जौ उगते हैं, उतना ही शुभ फल और देवी की कृपा प्राप्त होती है। घर में उगे जौ को समृद्धि, सुख-शांति और कल्याण का सूचक माना जाता है। जौ कैसे उगाए जाते हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं।

नवरात्रि में जौ (जवारे) बोने की सही विधि-

सबसे पहले आप किसी दुकान के जौ खरीदकर ले आएं और जवारे बोने के लिए मिट्टी का बर्तन लें। मिट्टी के बर्तन को धो लें और इसमें किसी भी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब जौ बोने से एक दिन पहले रात में जो को पानी में भिगो दें। ऐसा करने से अंकुर जल्दी निकलते हैं और जौ ज्यादा घने उगते हैं। सुबह जौ में जो पानी के ऊपर बीज आ गए हों उन्हें निकाल कर फेंक दें। ये खराब जौ हैं जिनसे अंकुर नहीं निकलेंगे।

अब जिस बर्तन में जौ बोने हैं उसमें मिट्टी भर लें और थोड़ी मिट्टी ऊपर से डालने के लिए बचा लें। अब भीगे हुए जौ को फैलाते हुए पूरे में डाल दें। ऊपर से सूखी मिट्टी की एक हल्की लेयर जैसी फैला दें। आपको ऊपर से बहुत ज्यादा मिट्टी नहीं डालनी है। बस इतनी कि ज्यादातर जौ मिट्टी से कवर हो जाएं।

एक वाटर स्प्रे वाली बोतल लें और ऊपर से हल्का मिट्टी को गीला होने तक पानी स्प्रे कर दें। ध्यान रखें अगर आप बिना स्प्रे के पानी डाल रहे हैं को पूरे में छुड़कते हुए पानी डालना है। एक जगह एक बार में ज्यादा पानी डालने से बचें।

अब एक प्लट से जौ वाले बर्तन को ढककर रख दें। जब ऊपर की मिट्टी सूखने लगे तो पानी का स्प्रे कर दें। बहुत ज्यादा पानी जौ में नहीं डालना है। आपको अंकुर निकलने तक जौ वाले बर्तन को ढ़ककर ही रखना है।

अंकुर जब बड़े हो जाएं तो जौ वाले बर्तन को खोल दें। अब सुबह शाम पानी का स्प्रे करते रहें। इससे जौ से पौधे अच्छी तरह से बढ़ने लगेंगे। आपको मिट्टी सूखने पर ही पानी का छिड़काव करना है। इस तरह 5-6 दिन में ही जवारे एकदम हरे और लंबे बढ़ जाएंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article