अध्यात्म

Shardiya Navratri 2023: सूर्य ग्रहण के साए में शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, मां अंबे की प्रिय राशियों की लगेगी लॉटरी

Shardiya Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 15 अक्टूबर से हो रही है और नवरात्रि के पहले ही दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण अशुभ माना जाता है। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन पर इस ग्रहण का अशुभ नहीं बल्कि शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Image

Shardiya Navratri 2023 Date, Surya Grahan Kab Lagega 2023

Shardiya Navratri 2023 Date: मां दुर्गा की उपासना का पावन पर्व नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि (Navratri October 2023) आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं और नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाती है (Navratri Ghatasthapana 2023)। पंचांग अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। बता दें नवरात्रि के पहले ही दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) भी लग रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण अशुभ माना जाता है। जिसका कुछ न कुछ नकारात्मक प्रभाव हर राशि के लोगों पर देखने को मिलता है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण मां अंबे की प्रिय राशियों के लिए शुभ साबित होगा। जानिए मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में।

मां अंबे की प्रिय राशियां | Maa Ambe Favorite Zodiac Signs

सिंह राशि | Leo

सिंह राशि वालों के लिए नवरात्रि शुभ रहेगी। ग्रहण का आपके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा। बल्कि इस नवरात्रि में शुभ समाचार मिलने की पूरी उम्मीद है जैसे कोई रोजगार मिल सकता है। शादी का भी संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर मां अंबे आप पर मेहरबान रहेंगी।

कन्या राशि | Virgo

शारदीय नवरात्रि में कन्या राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में भी प्रगति देखने को मिलेगी। अच्छी नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि | Scorpio

वृश्चिक राशि के लिए भी शारदीय नवरात्रि शुभ रहेगी। सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। मां अंबे की कृपा से आप इस नवरात्रि खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन राशि | Pisces

मीन राशि वालों को इस नवरात्रि नौकरी में तरक्की हासिल होगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई अच्छा शुभ समाचार मिल सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article