अध्यात्म

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कब से हैं, जानिए किन राशियों पर मां अंबे की रहेगी विशेष कृपा

Shardiya Navratri 2023: 2023 में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 15 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक रहेगा। नवरात्रि की महाअष्टमी 22 अक्टूबर को तो महानवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी (Maha Navami 2023)। जानिए इस नवरात्रि किन राशियों पर मां अंबे की रहेगी विशेष कृपा।

Image

Shardiya Navratri 2023 Date And Time In Hindi

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का त्योहार प्रत्येक वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर दशमी तिथि तक रहता है। नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में भक्त मां अंबे के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान पूजा करते हैं (Navratri 2023 Colors)। धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के समय मां दुर्गा धरती पर अवतरित होती हैं। ऐसे में जो कोई भी इस दौरान मां की सच्चे मन से भक्ति करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष अनुसार इस नवरात्रि 4 राशियों पर मां अंबे की विशेष कृपा रहने वाली है।

शारदीय नवरात्रि 2023 कलश स्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapana Muhurat)

शारदीय घटस्थापना तिथि- 15 अक्टूबर 2023, रविवार

शारदीय घटस्थापना मुहूर्त - 11:44 AM से 12:30 PM

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 14 अक्टूबर 2023 को 11:24 PM बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त - 16 अक्टूबर 2023 को 12:32 AM बजे

शारदीय नवरात्रि 2023 में इन 3 राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान

मेष राशि: ये शारदीय नवरात्रि मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाली है। इस दौरान मां अंबे की कृपा से आपके सारे सपने पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। निवेश से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में अच्छा धन कमा सकेंगे।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए भी शारदीय नवरात्रि लकी साबित होगी। मां अंबे के आप पर खूब कृपा बरसेगी। जिस वजह से आपके सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान हर काम में परिवार वालों का खूब साथ मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई योजनाओं से आप खूभ लाभ कमाने में सफल रहेंगे। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए नवरात्रि पर्व शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। आमदनी बढ़ने के भी प्रबल आसार हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article