Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। हर साल दो नवरात्रि मनाई जाती हैं। एक चैत्र माह में दूसरा आश्विन माह में। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह में आती है । हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान घटस्थापना करने और नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा करने से भक्त को सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों देवी के नौ रूपों की पूजा करने से साधक की सारी इच्छा की पूर्ति होती है। इस त्योहार को हर जगह अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। बंगाल में इस त्योहार को दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि की शरुआत कब से होगी और पूजा का शुभ मुहूर्त कलश स्थापन डेट।
शारदीय नवरात्रि 2023 डेट (Shardiya Navratri 2023 Start Date)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11:24 बजे शुरू हो रही है और 16 अक्टूबर को ध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। इस खास दिन पर चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का योग बन रहा है। ऐसे में ये दिन और भी ज्यादा शुभ फल देने वाला होगा।
शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना का शुभ समय 15 अक्टूबर को 11:44 से 12:30 बजे तक है। इस वर्ष साल कलश स्थापन करने के लिए केवल 46 मिनट का समय रहेगा। इस शुभ समय में आप कलश स्थापित कर सकते हैं। इस समय में घट स्थापना करने से सुख समद्धि की प्राप्ति होगी।
